पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को बर्खास्त करने की कोशिश की थी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री और शक्तिशाली सेना के बीच एक विनाशकारी टकराव होते-होते बच गया है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने इमरान द्वारा बाजवा को बर्खास्त करने के आदेश की रिपोर्ट को खारिज किया है। शनिवार रात इमरान ने भी बाजवा को बर्खास्त करने संबंधी मीडिया रिपोर्ट को गलत बताया था और कहा था कि सेना के मामलों में वे दखल नहीं देते।
कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरान ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा को हटाने की कोशिश की थी। बाजव को हटाकर वह सत्ता में बने रहने के साथ अपनी सरकार के खिलाफ ‘विदेशी साजिश” की धारणा के प्रति भी लोगों की सहानुभूति लेना चाहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार देर रात हेलीकाप्टर से दो बिन बुलाए मेहमान अचानक प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। सेना के जवान दोनों को अंदर लेकर गए। इमरान के साथ दोनों की करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई।
इस बैठक के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में नहीं हुई थी। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘प्रधानमंत्री ने एक घंटा पहले ही उनसे मिलने आए उच्चाधिकारियों में से एक को हटाने का आदेश जारी किया था। इसलिए इन मेहमानों का बिना बुलाए आना प्रधानमंत्री के लिए अप्रत्याशित था। इमरान खान हेलीकाप्टर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जो लोग उससे आए वो उनके उम्मीद से अलग थे।”
रिपोर्ट के मुताबिक इमरान को उम्मीद थी कि हेलीकाप्टर से उनके द्वारा नवनियुक्त अधिकारी आएगा और सारी राजनीतिक उथल-पुथल खत्म हो जाएगी। लेकिन, रिपोर्ट के मुताबिक बदलाव की यह कोशिश इसलिए विफल हो गई, क्योंकि रक्षा मंत्रालय ने नई नियुक्ति के लिए आवश्यक अधिसूचना ही जारी नहीं की। रिपोर्ट में इमरान से मिलने आने वाले अधिकारियों की पहचान की पुष्टि नहीं की गई है। अनुमान लगाया गया है कि वे सेना प्रमुख जनरल बाजवा और आइएसआइ चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम हो सकते हैैं।
डान की रिपोर्ट के मुताबिक सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन (आइएसपीआर) ने रविवार को इस मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए इसे महज एक भ्रामक स्टोरी बताया। आइएसपीआर ने कहा कि रिपोर्ट पूरी तरह से आधारहीन और झूठ का पुलिंदा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...