कोरोना से आज राहत: कल के मुकाबले आज मिले कम संक्रमित

प्रो. अग्रवाल का दावा-चौथी लहर की आशंका नहीं
नई दिल्ली । देश में कोरोना मामलों की घट-बढ़ जारी है। मंगलवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 1247 नए मामले मिले, ये सोमवार की तुलना में 43 फीसदी कम हैं। सोमवार को दैनिक मामलों में 90 फीसदी का उछाल आया था। इससे हड़कंप मच गया था। कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका सताने लगी। हालांकि, आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि देश में चौथी लहर की आशंका नहीं है। सोमवार सुबह बीते 24 घंटे में 2,183 नए केस मिले थे, जबकि मंगलवार सुबह 1247 नए संक्रमित मिले। सोमवार को 1150 नए मरीज मिले थे। वहीं, राजधानी दिल्ली में जनवरी के बाद सोमवार को पहली बार संक्रमण दर 7.72 फीसदी पहुंच गई है। वहीं, लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा संक्रमित मिले। मंगलवार को बीते 24 घंटों में 501 मरीज मिले। इस बीच, बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने राजधानी लखनऊ समेत दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर व बागपत और हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। नौ राज्यों के 34 जिले रेड जोन में हैं।
-दिल्ली में बढ़ी संक्रमण दर
दिल्ली में जनवरी के बाद सोमवार को पहली बार संक्रमण दर 7.72 फीसदी पहुंच गई। 11 से 17 अप्रैल के बीच दिल्ली के दक्षिणी जिले में साप्ताहिक संक्रमण दर 6.26 फीसदी तक पहुंच गई है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में 8.62, हरियाणा के फरीदाबाद में 6.18 और गुरुग्राम में यह दर 11.08 प्रतिशत दर्ज की गई है।
90 प्रतिशत लोगों में नेचुरल इम्युनिटी विकसित
उधर, आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर दावा किया है कि फिलहाल कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका नहीं है। उनका कहना है कि वायरस के जो पुराने म्यूटेंट हैं, वही अपना असर दिखा रहे हैं। टीकाकरण और 90 प्रतिशत लोगों में नेचुरल इम्युनिटी विकसित हो चुकी है। इस वजह से पुराना म्यूटेंट ज्यादा असरदार होगा, ऐसी संभावना नहीं नजऱ आ रही कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर इसका प्रभाव ज्यादा नजर आ सकता है। यह जरूर है कि लोग सुरक्षात्मक प्रक्रिया में लापरवाही बरतेंगे तो ये म्यूटेट फिर से अपना असर दिखा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *