करांची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर अपने एक बयान की वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में हुए उनके एक इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे ब्रिटेन में बीती अपनी जिंदगी के बारे में बताते-बताते अपनी तुलना गधे से कर गए. ऐसा पहली बार नहीं है, जब इमरान खान अपने उटपटांग बयान के चलते वायरल हो रहे हो. इससे पहले भी गलत बयानबाजी के चलते अपनी जगहंसाई करवा चुके हैं। दरअसल, इंटरनेट पर इमरान खान के पॉडकास्ट से जुड़ा यह वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं कि, ‘मैं ब्रिटिश सोसाइटी का हिस्सा भी था, उन्होंने मुझे वेलकम किया, मुझे गले लगाया, बहुत कम लोगों को ब्रिटिश सोसाइटी इस तरह से स्वीकार करती है, लेकिन मैने कभी विदेश को कभी अपना घर नहीं समझा, क्योंकि मैं पाकिस्तानी था, मैं जो मर्जी कर लूं् मैं अंग्रेज तो बन नहीं सकता.। आगे इमरान खान ने कहा कि आप अगर गधे के ऊपर लकीरें डाल देंगे, तो वो जेबरा तो नहीं बन जाता. गधा, गधा ही रहता है। वहीं अब सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर-कर के फिरकी ले रहे हैं। वहीं, गधे वाली टिप्पणी पर कुछ लोगों को वे ईमानदार भी लग रहे हैं। इमरान खान के इस बयान के सामने आने के बाद जैसे सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है। वहीं, यूजर्स भी पूर्व पाक पीएम की टिप्पणियों पर चुटकी लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने इमरान खान की टिप्पणियों को ’69 की उम्र में खुद की पहचान हुई करार दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, ‘इमरान खान पाकिस्तान आए क्योंकि वह ब्रिटेन के समाज में फिट नहीं हो सके और नवाज शरीफ वापस नहीं आ रहे हैं क्योंकि वह पाकिस्तानी समाज में फिट नहीं हो सकते हैं? वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इमरान खुद को और सभी विदेशी पाकिस्तानियों को गधा कह रहे हैं?
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...