Google Analytics Meta Pixel शादी के बाद पत्नी की हो रही थी तबीयत खराब, पति ने विधवा को टोनही बताकर उतारा मौत के घाट - Ekhabri.com

शादी के बाद पत्नी की हो रही थी तबीयत खराब, पति ने विधवा को टोनही बताकर उतारा मौत के घाट

रायपुर। एक दिल दहला देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सामने आया है। एक व्यक्ति की शादी के बाद पत्नी की तबीयत बार-बार खराब हो रही थी। इसके बाद पति ने विधवा महिला को जादू-टोने करने के शक में मौत के घाट उतार दिया। कवर्धा जिले के थाना कुकदूर में पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम दैहानटोला में सखीनाबाई के घर आग लगी है। सूचना पर कुकदूर पुलिस मौके पर पहूंचकर घटनास्थल का मुआयना कर घर अंदर सखीना बाई की लाश संदिग्ध अवस्था में जली हुई मिली। इसके बाद थाना कुकदूर पुलिस ने विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से सामान की जप्ती और शव पंचनामा कार्रवाई करने के बाद प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति द्वारा बल्ली के टुकड़ा से प्राण घातक हमला कर सखीना बाई की हत्या कर आग से जला देने पाए जाने से अपराध केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने तेजी से की जांच-पड़ताल
अज्ञात आरोपी द्वारा विधवा बुजुर्ग महिला को वीभत्स तरीके से जघन्य हत्या करने के गंभीर प्रकरण को देखते हुए जिले के एसपी लाल उमेद सिंह और एडिशन एसपी मनीषा ठाकुर मामले को गंभीरता में लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की पतासाजी किए जाने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष टीम ने प्रकरण के प्रत्येक पहलु पर बारिकी से विश्लेषण कर और क्षेत्र के विश्वनीय मुखबीरों के माध्यम से प्रकरण के अज्ञात आरोपी के संबंध में तथ्य संकलित किया गया, जिस प्रकार से जघन्य हत्या की गई उसे पकड़ने के लिए घटना के हर पहलुओं पर प्रयास किया गया।
इलाज न कराकर पत्नी को लेकर तांत्रिकों के पास घूमता रहा आरोपी
विशेष टीम को विश्वनीय मुखबिरों के माध्यम से ग्राम पिपरहा के परमेश्वर परस्ते का मामले में संलिप्तता होने की पुष्टिकृत जानकारी मिली, जिस पर विवेचना टीम ने परमेश्वर परस्ते से बारिकी से पूछताछ की। पूछताछ पर परमेश्वर परस्ते ने बताया कि एक वर्ष पूर्व दैहानटोला की लड़की के साथ उसका रीति रिवाज से विवाह हुआ था, विवाह के कुछ दिनों बाद से उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहने से अंधविश्वास के कारण परमेश्वर अपने पत्नी को ईलाज के लिए अलग-अलग जगहों में झाड़-फूंक के लिए बैगा के पास जाने लगा फिर भी उसकी पत्नी के तबियत में कोई सुधार नहीं होने पर अंधविश्वास के कारण परमेश्वर परस्ते अपने ससुराल ग्राम दैहानटोला ससुराल घर के पास में ही रहने वाली बेवा महिला सखीना बाई पर उसकी पत्नी को जादू-टोना कर तबियत खराब करने के शक में  महिला को मौत के घाट उतार दिया।
 विधवा को किया आग के हवाले
आरोपी परमेश्वर परस्ते ने बताया कि दैहानटोला में परिचित के यहां शादी में शामिल होने आया था। उसी शादी घर में जब उसने सखीना को देखा तो अंदर ही अंदर गुस्से से भरकर रात में ही सखीना को जान से खत्म करने ठान लिया और देर रात का इंतजार कर विधवा महिला के घर के पीछे खेत के रास्ते से उसके मकान की खुली खिड़की से होते हुए घर में घुस गया। जहां महिला बरामदे में खाट पर सोई थी। महिला के सोये हालत में ही परमेश्वर परस्ते ने पास में पड़े बल्ली का टुकड़ा उठाकर निर्ममता पूर्वक मृतिका के सिर पर प्राण घातक हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद महिला के खाट के नीचे आग लगाकर वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रकरण में आरोपी की अपराध स्वीकारोक्ती और साक्ष्य के आधार पर आरोपी परमेश्वर परस्ते को धारा 302, 201, 449 भादवि एवं 04,05, छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के अंतर्गत विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। वनांचल क्षेत्र में हुए इस हृदयविदारक घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल था। जिसे पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के दिशा-निर्देश में तैयार विवेचना टीम द्वारा उत्कृष्ट पुलिसिंग और लगातार प्रयास कर अल्प समय में आरोपी को साक्ष्य के साथ गिरफ्तार करने में सफल हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *