Google Analytics Meta Pixel लंदन में बोले राहुल- भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं, भाजपा ने चारों तरफ 'केरोसिन छिड़क रखा है - Ekhabri.com

लंदन में बोले राहुल- भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं, भाजपा ने चारों तरफ ‘केरोसिन छिड़क रखा है

लंदन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को एक साक्षात्कार भी दिया जिसमें उन्होंने कांग्रेस की हार की वजह बताई तो साथ में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि आखिर कांग्रेस क्यों हार रही है और भाजपा क्यों हर चुनाव में सफल हो रही है? कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं।
राहुल ने बताई कांग्रेस की हार की वजह
कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी से जब पूछा गया कि भाजपा चुनाव क्यों जीत रही है? कांग्रेस क्यों हार रही है? तो इसके जवाब में राहुल ने कहा कि ध्रुवीकरण और मीडिया का कुल प्रभुत्व ने भाजपा को फायदा पहुंचाया है। इसके अलावा आरएसएस ने एक ऐसी संरचना का निर्माण किया है जो बड़े पैमाने पर प्रवेश कर चुकी है। विपक्षी दलों और कांग्रेस को इस तरह के ढांचे का निर्माण करने की जरूरत है। राहुल ने कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70 प्रतिशत लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।
लोग उन संस्थानों पर हमले देख रहे हैं जिन्होंने देश का निर्माण किया
राहुल ने कहा कि भारत के लोग उन संस्थानों पर हमले देख रहे हैं जिन्होंने देश का निर्माण किया है। इन संस्थानों पर अब डीप स्टेट का कब्जा है। बता दें कि राहुल के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीताराम येचुरी, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, राजद नेता तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा समेत कई विपक्ष के नेता पहुंचे थे।
चीन के मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती सरकार: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि रूस जो यूक्रेन में कर रहा है कुछ उसी तरह से चीन लद्दाख में कर रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर बात तक नहीं करना चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि चीन की सेनाएं लद्दाख और डोकलाम दोनों जगह डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने अभी-अभी पैंगोंग झील के ऊपर एक बड़ा पुल बनाया है। वे इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। वे जाहिर तौर पर किसी न किसी चीज की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन सरकार इस बारे में बात नहीं करना चाहती। सरकार बातचीत को दबाना चाहती है। यह भारत के लिए बुरा है।
भाजपा और आरएसएस चंद लोगों को फायदा पहुंचा रही
राहुल गांधी ने कहा कि हमारा मानना है कि भारत अपने लोगों के बीच एक वार्ता है। भाजपा और आरएसएस का मानना है कि भारत एक भूगोल है, कि यह एक ‘सोने की चिडिय़ा है जिसका लाभ चंद लोगों को बांटना चाहिए। हमारा मानना है कि सभी की समान पहुंच होनी चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *