Google Analytics Meta Pixel कांग्रेसियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, सौंपा ज्ञापन - Ekhabri.com

कांग्रेसियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव । दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में व केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीन् कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एव् प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शहीद गुंडाधुर महाविद्यालय से लेकर पूरे शहर की परिक्रमा करते हुए कार्यालय कोंडागांव तक 6 किलोमीटर रैली निकाला गया।
महाविद्यालय स्थित वीर शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर वीर शहीद गुंडाधुर अमर रहे के गगनभेदी नारों के साथ ट्रैक्टर रेलिंग प्रारंभ की गई आंदोलनरत किसानों के समर्थन में आयोजित इस रैली में ट्रैक्टर सहित विभिन्न गांव के किसान भाइयों का हुजूम देखने को मिला जहां भारी तादाद में ट्रैक्टर थे वहीं साथ में किसानों का हुजूम भी साथ था। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोंडागांव जिला के संगठन प्रभारी यशवर्धन राव, जि़ला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुक लाल दीवान ने की। उक्त रैली कोंडागांव के विभिन्न मार्गों से होकर जिला कार्यालय पहुंची जहां डिप्टी कलेक्टर गौतम चंद पाटिल को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से मोदी सरकार द्वारा लाए तीन काले कृषि कानूनों जिस के लागू होने से देश का किसान अपने ही खेत मे बंधुआ मजदूर की तरह हो जाएगा बड़े उद्योगपतियों का गुलाम बनने की ओर अग्रसर हो जाएगा को रद्द करने की मांग। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की वजह से देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दाम मध्यमवर्गीय किसान गरीब परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है और उनका बजट बिगडऩे लगा है पर लगाम लगाने हेतु मोदी सरकार को आदेश करने का निवेदन किया गया है। रैली के दौरान केंद्र की के लगातार नारे गूंजते रहे। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, सगा राम मरकाम,गजेंद्र राठौर जिला महामंत्री गितेश गांधी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन, मकड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर मंडावी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तबस्सुम बानो, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका तरुण गोलछा, जिला कांग्रेस सचिव अनुराग पटेल, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पटेल, प्रभारी सर्वेश सेठिया, गोकुल प्रधान, जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, शहर महिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, महिला कांग्रेस नेत्री हेमा देवांगन, अतुसा दीवान,सेवक नेताम, शकमु कोरम्, बलदेव मरकाम, नंदू दीवान,शंभू मरकाम, गोकुल भारती मंचराम भारती, जनपद सदस्य बुधराम कश्यप, घुद्द्न् पोयाम्,सुकड़ी भाई, पार्षद ललिता नेताम, पूर्व पार्षद आरती नेताम, पारस गोस्वामी, ईशान ठाकुर, हेमंत भोयर सहित भारी संख्या में कांग्रेसी व किसान मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...