वाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी में 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 18 मासूम बच्चे भी शामिल थे। यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिका में स्कूलों को निशाना बनाया गया हो। पिछले कई सालों से अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच सालों में स्कूलों में गोलीबारी की 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं इस साल अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की 200 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
–ज्यादातर टेक्सास के स्कूलों को बनाया जाता है निशाना
अमेरिका में लगातार स्कूलों को निशाना बनाया जाता रहा है। पिछले कुछ आकंड़ों को देखें तो टेक्सास में ही स्कूल के अंदर गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 2016 में टेक्सास के अल्पाइन स्कूल में भी इसी तरह की गोलीबारी हुई थी। इसमें एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद 2018 में ऐसी ही वारदात हुई। यहां टेक्सास के सेंट फे स्कूल में 17 साल के हमलावर ने बच्चों पर गोली चला दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पिछले साल 2021 में भी टिम्बरव्यू स्कूल में गोलीबारी हुई। हालांकि, किसी की मौत नहीं हुई। लेकिन कई लोग घायल हो गए थे।
अन्य जगह के स्कूलों में भी हुई घटनाएं
टेक्सास के अलावा अमेरिका के अन्य स्कूलों में भी ऐसी ही वारदात हो चुकी हैं। 2012 में अमेरिका के न्यू टाउन के सैंडी हुक स्कूल में गोलीबारी हुई थी। इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 20 स्कूली बच्चे व छह शिक्षक शामिल थे। पिछले साल दिसंबर में मिशिगन हाईस्कूल में फायरिंग हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।
चार महीने में 212 जगह हो चुकी है मास फायरिंग
अमेरिका के स्वतंत्र डेटा संग्रह करने वाले संगठन ‘गन वायलेंस आर्काइवÓ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में अब तक 212 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा अमेरिका में 2021 में 693 सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं हुई। 2022 में 611 जगह गोलीबारी हुई तो 2019 में 417 जगहों पर ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया।
2021 में 34 स्कूलों में गोलीबारी
आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की 34 घटनाएं सामने आईं। 2020 में 10 स्कूलों तो 2018 व 2019 में 24-24 घटनाएं सामने आईं। वहीं 2022 में अब तक 27 स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं।
बहुत आसान है हथियारों की खरीदारी
अमेरिका में इस तरह की घटनाओं के बीच बड़ा कारण यहां का गन एक्ट है। अमेरिका में ‘गन कल्चरÓ का संबंध वहां के संविधान से जुड़ा है। अमेरिका में बंदूक रखने का कानूनी आधार संविधान के दूसरे संशोधन में निहित है। द गन कंट्रोल एक्ट 1968 के मुताबिक, राइफल या कोई भी छोटा हथियार खरीदने के लिए उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए, दूसरे हथियार मसलन हैंडगन खरीदने के लिए 21 साल की उम्र होनी चाहिए। रिपोट्र्स के मुताबिक, 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 30, 2026 /
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
By User 6 /
July 30, 2026 /
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
By User 6 /
July 30, 2026 /
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
July 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...