दंतेवाड़ा-दंतेवाड़ा जिले में दिसंबर के महीने में लगातार दुर्घटना के मामले सामने आ रहें है। हादसों की वजह तेज रफ्तार मुख्य वजह बन रही है। इस बीच, जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम पत्थर लदा ट्रैक्टर पेंटा की तरफ जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक में सहदेव मुड़ामी व उसका जीजा अक्षय मंडावी आ रहे थे। इस दौरान बाइक और ट्रैक्टर के बीच सीधी टक्कर होने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल, इस हादसे के बाद कुआकोंडा पुलिस के द्वारा मामला पंजीबद्ध कर ट्रैक्टर चालक गुड़िया ओयम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों वाहनों को जब्त कर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि दंतेवाड़ा जिले में इसी साल अप्रैल में डंकनी पुल पर कार और बाइक की टक्कर में दो की मौत हो गई। इसमें एक पीएसओ अशोक कुंजाम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे जवान सोमडा कवासी की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।
रायगढ़ में भी हादसा, मैकेनिक की मौत के बाद चक्काजाम
रायगढ़ जिले में भारी वाहन की चपेट में आकर एक मैकेनिक की मौत हो गई। इसके बाद नाराज मैकेनिक यूनियन ने मुआवजे की मांग को लेकर सड्क जाम कर दिया। लोगों को कहना है कि शहर में लगातार नो एंट्री के समय भी भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। शाम एंट्री के समय भारी वाहनों की चपेट में आकर उनके एक साथी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी वजह से मैकेनिक यूनियन मनोहर कुमार विश्वकर्मा के परिजनों को तत्काल मुआवजा राशि दिये जाने एवं नो एंट्री के समय भारी वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया।
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...