Google Analytics Meta Pixel आंकड़ों में जीतकर भी उत्तराखंड में हारी भाजपा, यूपी में सबसे तेज चली 'साइकिल - Ekhabri.com

आंकड़ों में जीतकर भी उत्तराखंड में हारी भाजपा, यूपी में सबसे तेज चली ‘साइकिल

नई दिल्ली। पांच राज्यों में से चार राज्यों में भाजपा ने अपने वोटर बढ़ाए। पंजाब में भी वोट बढ़े, हालांकि सीटें तीन से घटकर दो रह गईं। उत्तराखंड इकलौता राज्य है, जहां उसके वोट कम हो गए।
उत्तर प्रदेश : भाजपा-सपा बढ़े, बसपा-कांग्रेस घटे
भाजपा : 2017 के 39.67 प्रतिशत के मुकाबले इस बार 41.38 प्रतिशत वोट मिले। इसके 2.13 प्रतिशत वोट बढ़े जरूरी, लेकिन सीटों की संख्या 312 से घट गई। इस बार एनडीए भाजपा 255 सीट ही जीतने में कामयाब रही।
सपा : 2017 के 21.82 प्रतिशत के मुकाबले इस बार उससे कहीं अधिक 32.03 प्रतिशत वोट मिले हैं और 111 सीटें गईं। उसने राज्य में प्रमुख विपक्षी दल के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
बसपा : 2017 में उसे 22.23 प्रतिशत वोट मिले थे, इस बार तेज गिरावट आई और यह 12.83त्न पर सिमट गए। सीट भी एक ही मिली, जबकि पांच साल पहले 19 सीटें मिली थीं।
कांग्रेस : राज्य में कांग्रेस का वोट 2017 में 6.25 प्रतिशत था, इस बार यह घटकर 2.35 प्रतिशत रह गया है।
उत्तराखंड : कांग्रेस के वोट बस यहीं बढ़े
भाजपा : 2017 में 46.5 प्रतिशत वोट मिले थे, जो इस बार घटकर 44.3 प्रतिशत रह गए। सीटें भी 60 में से 57 जीती थीं, इस बार वह 47 पर जीत मिली है।
कांग्रेस : बाकी चार राज्यों में जरूर कांग्रेस के वोट घटे, लेकिन उत्तराखंड में वृद्धि हुई। 37.91 प्रतिशत वोटों का असर सीटों पर हुआ, 2017 में 11 सीटें जीती थीं, इस बार 19 जीतीं।
गोवा : कांग्रेस का नुकसान, भाजपा का फायदा
भाजपा : 2017 में 32.5 प्रतिशत वोट पाए थे। इस बार 33.31 प्रतिशत वोट। पिछले चुनाव में 13 सीटें जीती थीं, इस बार संख्या 20 है।
कांग्रेस : कांग्रेस के वोट 28.4 प्रतिशत से घटकर 23.46 प्रतिशत रह गए हैं। सीटें भी 17 जीती थीं, इस बार आंकड़ा 11 ही रहा।
पंजाब : आप के जागे भाग
आम आदमी पार्टी : किस्मत पलटी और 92 सीटें जीतीं। पिछली बार संख्या 20 थी। वोट 23.7 प्रतिशत से बढ़कर 42 प्रतिशत हुए।
कांग्रेस : 38.5 प्रतिशत से घटकर 23 प्रतिशत रह गए वोट। सीटें 77 से घटकर सीधे 18 पर।
भाजपा : 5.4 प्रतिशत१ से बढ़कर 6.6त्न पहुंचा वोट। सीटें दो ही मिलीं। 2017 में तीन थीं।
शिअद : शिरोमणि अकाली दल पिछली बार भाजपा के साथ था। 25.2 प्रतिशत वोट मिले थे। इस बार 18.38 प्रतिशत मिले।
मणिपुर : कांग्रेस रह गई आधी तो एनपीईपी तीन गुना बढ़ी
भाजपा : 2017 में मिले 36.3त्न से बढ़कर 37.83 प्रतिशत पर पहुंचे वोट। बड़ा फायदा मिला, सीटें भी 21 से बढ़कर 32 हो गईं।
कांग्रेस : वोट 35.1 प्रतिशत थे, जो आधे से ज्यादा घटकर 16.83 प्रतिशत रह गए।
एनपीईपी : कोनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी ने यहां 17.29 प्रतिशत वोट पाए जो पिछली बार के 5.1 प्रतिशत से तीन गुना से ज्यादा हैं। सीटें भी 4 से बढ़ीं, वह 7 सीट जीतने में कामयाब रही।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...