Google Analytics Meta Pixel कारोबारियों के ठिकानों पर 2 दिन से चल रही आईटी रेड - Ekhabri.com

कारोबारियों के ठिकानों पर 2 दिन से चल रही आईटी रेड

रायपुर, कवर्धा, जशपुर में छापे, 10 करोड़ कैश, सोने-चांदी के गहने और दस्तावेज बरामद
रायपुर। रायपुर, जशपुर और कवर्धा के कारोबारियों के 15 से ज्यादा ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। दो दिन पहले शुरू हुई जांच अब भी जारी है। 2 दिन पहले 100 से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इन व्यापारियों के घरों और दफ्तरों में पहुंचे थे। आयकर विभाग के सूत्रों की माने तो शुक्रवार और शनिवार तक भी इन कारोबारियों के अड्डों पर जांच चल सकती है। अब तक सामने आए तथ्यों के मुताबिक इन कारोबारियों के ठिकानों से 10 करोड़ से अधिक कैश, जेवरात और कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनमें आयकर विभाग को कर चोरी के सबूत नजर आए हैं। यह छापा कवर्धा के कारोबारी कन्हैया अग्रवाल, जशपुर के विनोद जैन, रायपुर के होटल कारोबारी एनसी नाहर और ठेकेदार आशीष अग्रवाल के ठिकानों पर पड़ा है। कन्हैया और विनोद के रायपुर में भी मकान और दफ्तर हैं। इन सभी जगहों पर जांच की जा रही है।
-बड़ी कर चोरी का हो सकता है खुलासा
इन सभी कारोबारियों के घरों और दफ्तरों से आयकर विभाग को कुछ न कुछ मिला है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है क्योंकि जांच जारी है। कारोबारियों के पास से मिलने वाले कैश और दूसरी चीजों की तादाद बढ़ भी सकती है।
लॉकर सीज किए गए
कन्हैया अग्रवाल के कवर्धा में बैंक लॉकर सीज कर दिए गए हैं। जशपुर के कारोबारी विनोद जैन का रायपुर में भी एक मकान है। यहां से कंप्यूटर हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जैसी चीजें मिली हैं। आयकर विभाग की टीम इन के तमाम कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। रायपुर, कवर्धा और जशपुर के कारोबारियों के रिश्तेदारों के पास से कई जेवरात भी मिले हैं, जिन्हें बाजार मूल्य के आधार पर जांचा जाएगा। इन जेवरों से जुड़े बिल कारोबारी पेश नहीं कर पाए हैं। कई ऐसे बिल भी मिले हैं, जो टैक्स में हेरा-फेरी करने के लिए फर्जी तरीके से बनाए गए। दर्जनों सफेद और सिल्वर रंग की इनोवा गाडिय़ों में आयकर विभाग के 100 से अधिक अफसर सुबह 6 बजे के आसपास कवर्धा, रायपुर और जशपुर में एक साथ पहुंचे। अफसरों को विवाद का अंदेशा था, इसलिए इनके साथ आर्म फोर्स की टीम भी थी। छापे में शामिल बहुत से कर्मचारियों को ये तक नहीं बताया गया था कि जाना कहां है, बीच रास्ते में ही पते बताए गए और सभी अफसर अलग-अलग टीमों में बंटकर जांच के लिए पहुंचे। कारोबारियों के घरों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बीते दो दिनों से ये कारोबारी और उनका परिवार घरों में कैद है किसी को बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...