बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि वरिष्ठ नेता पार्टी में लोकतंत्र होने और सभी को बोलने की आजादी का हवाला देकर आग को फूंस से ढकने का प्रयास कर रहे हैं। मगर पार्टी के आतंरिक विवाद को जितना ढकने का प्रयास किया जा रहा है, उतना बवाल बढ रहा है।
बिहार की कांग्रेस की हालत यह है कि कांग्रेस में उपजा बवाल शांत होने के बजाय राज्य के प्रभारी भक्त चरण दास जहां-जहां जा रहे हैं, वहां-वहां बवाल खडा हो जा रहा है। पार्टी का एक खेमा मानता है कि दास के लिए बिहार के प्रभारी का पद कांटों का ताज बन गया है। दास 25 जनवरी से बिहार दौरे पर हैं। अभी तक वह 10 जिलों का दौरा कर चुके हैं।
बिहार का प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार 11 जनवरी को बिहार के दौरे पर आए दास का स्वागत कांग्रेसियों ने जूतम-पैजार के साथ किया था। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में दास के सामने पार्टी नेताओं ने राजद के दबाव में काम करने, टिकट बेचने जैसे मुद्दे उठाकर जमकर बवाल काटा। यह विवाद अगले दिन भी जारी रहा। किसानों के मुद्दे पर दास द्वारा बुलाई गई बैठक में धक्का-मुक्की के साथ कुर्सियां तक चलीं। पार्टी के कई बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला ठंडा पड़ा।
अब फिर भक्त चरण दास 25 जनवरी से बिहार के दौरे पर हैं। वह जिलों में जाकर वहां नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं, ताकि पार्टी को बिहार में मजबूत स्थिति तक पहुंचाया जा सके। वह अब तक वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेतिया, नरकटियागंज, गोपालगंज, सिवान, आरा, बक्सर आदि स्थानों पर जा चुके हैं। वह जिन जिलों में अभी तक गए हैं, उनमें से वैशाली, गोपालगंज, बेतिया, सिवान, आरा, बक्सर आदि में नेताओं के बीच जूतम-पैजार देखने को मिला है।
हालांकि भक्त चरण दास इसे पार्टी की सेहत के लिए बढ़िया लक्षण मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर का यह विवाद लोगों को दिखता है। लेकिन यह नहीं दिखता कि जहां आज अन्य पार्टियों में नेताओं के मामूली विरोध पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है वहीं कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जहां अपनी बात रखने की पूरी स्वतंत्रता है। कांग्रेस गुलाम मानसिकता का विरोध बाहर भी करती है और पार्टी के अंदर भी। नेताओं-कार्यकर्ताओं का विरोध यही दर्शाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 13, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...