Google Analytics Meta Pixel शास्त्री बाजार में सड़क पर ठेला लगाकर फल बेचने वालों को सुव्यवस्थित करने की तैयारी - Ekhabri.com

शास्त्री बाजार में सड़क पर ठेला लगाकर फल बेचने वालों को सुव्यवस्थित करने की तैयारी


महापौर के निर्देश पर निगम ने पुराना मुक्कड बंद करवाकर सफाई व रंगरोगन कर फल बाजार सुव्यवस्थित करने तैयार किया


रायपुर।  नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर नगर निगम जोन 4 द्वारा जोन 4 के तहत आने वाले शास्त्री बाजार में सडक पर ठेला आदि लगाकर फल बेचने वाले छोटे व्यवसायियों को शास्त्री बाजार में मार्ग के किनारे के पुराने मुक्कड की खाली जमीन पर सुव्यवस्थित करने की तैयारी पूर्ण कर ली है। महापौर श्री ढेबर के निर्देश पर जोन 4 ने शास्त्री बाजार मार्ग के किनारे के पुराने मुक्कड को बंद करके वहां साफ सफाई फर्शीकरण सहित रंगरोगन करवाकर एवं चबूतरे, शेड बनाकर वॉल पेंटिंग करके उस स्थान को फल बाजार का सुन्दर स्वरूप प्रदान किया है।  महापौर श्री एजाज ढेबर ने गुरुवार को शास्त्री बाजार के उनके निर्देश पर फल बाजार को सड़क से हटाकर सुव्यवस्थित रूप देने बंद किये गये पुराने मुक्कड के नवीन फल बाजार स्वरूप का वहां पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया। नगर निगम द्वारा पुराने मुक्कड को बंद करके वहां स्थल की साफ सफाई, सीमेंटीकरण करवाकर चबूतरे व शेड बनाकर उसे सुन्दर तरीके से फल बाजार के प्रतीकों की वॉल पेंटिंग करवाकर सुन्दर स्वरूप दिया गया है। जहां महापौर श्री ढेबर के निर्देश पर नगर निगम जोन 4 द्वारा शीघ्र सड़क में लग रहे फल बाजार को पूरी तरह बंद करवाकर सुन्दर तरीके से सुव्यवस्थित करने का कार्य किया जायेगा।


पुराना मुक्कड बंद करने से गंदगी व बदबू की समस्या का निदान हो गया   


नगर निगम जोन 4 द्वारा शास्त्री बाजार का पुराना मुक्कड बंद करने से गंदगी व बदबू की समस्या का निदान हो गया है। अब शास्त्री बाजार का कचरा बाजार से सीधे टेज्ंचिंग ग्राउंड भेजा जा रहा है। इससे सड़क पर लग रहा फल बाजार शीघ्र हट जाने से नागरिको को मुख्य बाजार में मुख्य मार्ग में विगत कई वर्शो से निरंतर हो रही यातायात असुविधा की समस्या से भी निजात मिल जायेगा। साथ ही नागरिक अच्छे स्वस्थ व स्वच्छ वातावरण में शास्त्री बाजार आकर फल की खरीदी सहज तरीके से कर सकेंगे।

Read Also  छग में अब तक 81.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, जांजगीर सबसे आगे


नगर निगम को फल व्यवसायियों से नियमित राजस्व मिलेगा।


       महापौर श्री ढेबर ने नगर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा को जोन 4 के माध्यम से शीघ्र कार्यवाही कर प्राथमिकता से सड़क से फल बाजार को हटाकर पुराने मुक्कड की सौंदर्यीकृत की गई भूमि में फल बाजार को जनहित में जनसुविधा हेतु सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये हैं। इससे नगर निगम को फल व्यवसायियों से नियमित राजस्व प्राप्त होने का मार्ग भी निगम हित में महापौर की सकारात्मक पहल पर प्रशस्त हो गया है। शीघ्र ही फल व्यवसायियों को व्यवसाय हेतु चबूतरों के आबंटन की कार्यवाही कर फल बाजार को सडक से हटाकर पूरी तरह व्यवस्थित स्वरूप नगर निगम जोन 4 के माध्यम से दे दिया जायेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *