Google Analytics Meta Pixel छग में अब तक 81.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, जांजगीर सबसे आगे - Ekhabri.com

छग में अब तक 81.45 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, जांजगीर सबसे आगे

राज्य में लगभग 19.43 लाख किसानों ने बेचा धान
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में राज्य के 2484 धान उपार्जन केन्द्रों में आज शाम तक 19 लाख 43 हजार 603 किसानों से 81 लाख 45 हजार 532 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। अब तक राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 77.58 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 14,907.14 करोड़ रूपए जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है। डीओ और टीओ के माध्यम से 42.13 लाख मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 37 लाख 79 हजार मीटरिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केन्द्रों से मिलर्स द्वारा 32 लाख 06 हजार मीटरिक धान का उठाव कर लिया गया है। इसी प्रकार अब तक 15 लाख 91 हजार मीटरिक टन धान के परिवहन के लिए टी.ओ. जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध समितियों से 10 लाख 07 हजार मीटरिक टन धान का उठाव हो चुका है।
जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में पहले पायदान पर
जांजगीर-चांपा जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 21 जनवरी तक धान खरीदी के मामले में पहले पायदान पर है। वहां 7 लाख 21 हजार 097 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं राजनांदगांव जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे स्थान पर है। वहां 7 लाख 02 हजार 362 मीटरिक टन धान की खरीदी हुई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 5 लाख 76 हजार 108 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।
जिलों में इस प्रकार हुई खरीदी
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर बस्तर जिले में 1,31,901 मीटरिक टन, बीजापुर जिले में 54,054 मीटरिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 13,907 मीटरिक टन, कांकेर जिले में 2,46,753 मीटरिक टन, कोण्डागांव जिले में 1,24,469 मीटरिक टन, नारायणपुर जिले में 19,237 मीटरिक टन, सुकमा जिले में 73,813 मीटरिक टन, बिलासपुर जिले में 4,26,360 मीटरिक टन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 58,333 मीटरिक टन, कोरबा जिले में 1,38,689 मीटरिक टन, मुंगेली जिले में 3,35,897 मीटरिक टन, रायगढ़ जिले में 4,55,884 मीटरिक टन, बालोद जिले में 4,42,482 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई।
इसी प्रकार बेमेतरा जिले में 5,36,412 मीटरिक टन, दुर्ग जिले में 3,52,439 मीटरिक टन, कवर्धा जिले में 3,68,285 मीटरिक टन, धमतरी जिले में 3,35,607 मीटरिक टन, गरियाबंद जिले में 2,73,019 मीटरिक टन, महासमुंद जिले में 5,74,029 रायपुर जिले में 4,11,674 मीटरिक टन, बलरामपुर जिले में 1,62,685 मीटरिक टन, जशपुर जिले में 1,25,721 मीटरिक टन, कोरिया जिले में 1,14,574 मीटरिक टन, सरगुजा जिले में 1,90,562 मीटरिक टन और सूरजपुर जिले में 2,15,179 मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...