बिहार के गोपालगंज में ऑनलाइन गेम पबजी में पैसे के लेनदेन को लेकर 10वीं कक्षा के छात्र की उसकी दोस्तों ने ही गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद आरोपियों शव को जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र में काला मटिहिनिया गांव के पास गंडक नदी में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को ढूंढने के लिए गंडक नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने बताया कि पबजी गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में उसके दोस्तों ने ही रौशन अली की हत्या कर दी। जब रौशन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके दोस्तों से रौशन के बारे में पूछताछ की। मगर किसी ने उसके बारे में जानकारी होने से ही इन्कार कर दिया। इसके अलावा हमेशा रौशन के साथ रहने वाले ये दोस्त अलग-अलग बहानों से पता नहीं होने की बात कही। इस पर रौशन के परिवार को दोस्तों पर संदेह हुआ। परिजनों ने पुलिस से रौशन के लापता होने की शिकायत की। साथ ही इसका संदेह उन दोस्तों पर जताया, पबजी गेम साथ खेलते थे और साथ ही रहते थे।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस मृतक रौशन के दोस्त कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव निवासी विशाल कुशवाहा, सिरिसिया गांव निवासी चांद मुहम्मद और सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कइलगढ़ गांव निवासी तेज प्रताप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो सभी किसी प्रकार की जानकारी होने से ही इन्कार करते रहे, मगर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो टूट गए।
पूछताछ में तीनों ने बताया कि पबजी गेम खेलने के दौरान एक दूसरे के दोस्त बने थे। पबजी में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ तो उनलोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र में काला मटिहिनिया गांव के पास गंडक नदी में फेंक दिया। उनके कबुलनामे के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस शव को ढूंढने के लिए गंडक नदी में तलाशी अभियान चला रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...