Google Analytics Meta Pixel सुशांत के पिता ने सीबीआई जांच मांगा तो मुख्यमंत्री नीतीश ने दे दी अनुमति - Ekhabri.com

सुशांत के पिता ने सीबीआई जांच मांगा तो मुख्यमंत्री नीतीश ने दे दी अनुमति

दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह ने मुंबई पुलिस के रवैये से आहत होकर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सुशांत के मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। इसके बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्‍काल केंद्र सरकार से सिफारिश कर दी है। उधर,  मामले कि जांच करने गए पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारेंटिन करने का मामला गरमाता जा रहा है। बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। इस संबंध में बीच बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई के अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए हैं। हमारे चार अधिकारी मुंबई में छिप गए हैं, क्‍योकि मुंबई पुलिस मंशा साफ नहीं है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी बात सुशांत सिंह राजपूत के पिता से हुई। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। उनकी मांग के आधार पर बिहार सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश करेगी। आज शाम तक सभी कागजी कार्रवाई होगी।

वहीं डीजीपी पांडेय ने कहा, ‘उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी को जबरन क्वारंटीन कर दिया। यदि महाराष्ट्र सरकार को अपनी पुलिस पर गर्व है, तो हमें बताएं कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के 50 दिनों के बाद उन्होंने क्या किया है। मुंबई ने हमारे साथ सभी संचार माध्यम बंद कर दिए हैं। यह इस बात का इशारा है कि कुछ गलत है।’

डीजीपी ने आगे कहा,  ‘हम जिसे भी भेजेंगे उसे क्वारंटीन कर दिया जाएगा। हमारे अफसर मुंबई में छिप गए हैं। सच कहूं तो अब मुझे भी डर लग रहा है। उनकी मंशा साफ नहीं है, वो हमें काम नहीं करने देंगे। मुंबई में मौजूद अधिकारियों ने फोन बंद कर दिए हैं। अब हम किसी अधिकारी को नहीं भेजेंगे। रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस पर अटूट विश्वास है।’

Read Also  सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

डीजीपी ने कहा, ‘बिहार पुलिस सूचना के लिए भटक रही है। मैं जाऊंगा तो मुझे भी क्वारंटीन कर दिया जाएगा। एसपी के हाथ में कैदी की तरह मुहर लगा दी। बीएसमी को कल चिट्ठी लिखी थी कि आईपीएस अधिकारी को छोड़ दें।’ उन्होंने पूछा कि रिया चक्रवर्ती हमारे सामने क्यों नहीं आ रही हैं। रिया से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, उसे बेवजह नहीं फंसाएंगे। दिशा केस की फाइल कैसे डिलीट हो गई। उसका नाम सुनते ही मुंबई पुलिस भड़क जाती है।

पटना के आईजी संजय सिंह ने बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखकर एसपी विनय तिवारी को छोड़ने की अपील की है। वहीं सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि आईपीएस अधिकारी के साथ जो हुआ वो गलत है। पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। बिहार के डीजीपी खुद वहां के डीजीपी से बात करेंगे।

बता दें कि बांबे उच्च न्यायालय में मंगलवार को सुशांत मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश दिपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ इसपर सुनवाई करेगी। सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में कथित रूप ये आत्महत्या कर ली थी। तब से लेकर अब तक मुंबई पुलिस 56 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *