पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक गूलिहट्टी शेखर ने होसादुर्ग विधानसभा क्षेत्र में संचालित ईसाई मिशनरियों पर अंधाधुंध धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने कहा कि ईसाई मिशनरियों ने उनकी मां का भी धर्मांतरण करा दिया है।
राज्य विधानसभा में विधायक ने कहा, ‘ईसाई मिशनरियां होसादुर्ग विधानसभा क्षेत्र में अंधाधुंध धर्मांतरण करा रही हैं और 18 से 20 हजार लोगों को ईसाई बना दिया है। ईसाई मिशनरी ने मेरी मां का भी धर्मांतरण करा दिया है और उन्हें मस्तक पर कुमकुम नहीं लगाने के लिए कहा है। मेरी मां के सेल फोन का रिग टोन बदलकर ईसाई प्रार्थना हो गया है। हमें घर पर पूजा करने में कठिनाई हो रही है। हमारे लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यदि हम उनसे कुछ कहने का प्रयास करते हैं तो वह कहतीं हैं कि वह जान दे देगी।”
भाजपा विधायक ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय ईसाई मिशनरियों ने प्रार्थना के लिए उनकी मां से संपर्क किया था। उनसे कहा था कि वह बेहतर महसूस करेंगी और फिर वह उनके जाल में फंस गई। अब वह घर में हिदू देवी-देवताओं की तस्वीरें, यहां तक कि पूजा घर में रखी चीजें तक को देखना नहीं चाहती हैं। ईसाई मिशनरी रोकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ दुष्कर्म और प्रताड़ना के झूठे मामले दर्ज कराने का हथकंडा अपना रही हैं।
उन्होंने सरकार से इस दिशा में कार्रवाई करने का आग्रह किया। राज्य के गृह मंत्री अरागा जानेंद्र ने कहा कि राज्य सरकार इस मुद्दे पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि किसी को लालच देकर धर्मांतरण कराना अपराध है।
इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केजे जार्ज ने कहा कि किसी एक घटना को सभी पर लागू नहीं किया जाना चाहिए। कुछ लोगों की गलती का दोष सभी चर्चों पर नहीं मढ़ा जाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष विशवेश्वरा हेगड़े कागेरी ने केजे जार्ज का समर्थन किया है। साथ ही शेखर से कहा है कि वह अपने आरोपों में सभी को शामिल नहीं करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By User 6 /
May 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई...
By User 6 /
May 21, 2026 /
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By User 6 /
May 21, 2026 /
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...