Google Analytics Meta Pixel मुंबई पुलिस ने सुशांत केस दस्तावेज CBI को सौंपे - Ekhabri.com

मुंबई पुलिस ने सुशांत केस दस्तावेज CBI को सौंपे

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद जहां सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। वहीं मुंबई पुलिस के तेवर भी ठंडे पड गए हैं। सीबीआई जांच का विरोध करने वाली मुंबई पुलिस ने आखिरकार केस से संबंधित सभी दस्‍तावेज सीबीआई को सुपूर्द कर दिया है। साथ ही इस केस से जुडी सुशांत की डायरी भी सौंप दी है। इस मामले की जांच में सीबीआई की 16 सदस्यों की टीम जुटी है। वहीं ईडी के बाद रिया पर सीबीआई का भी शिकंजा कस सकता है। वे इस केस की प्रमुख आरोपी हैं। लिहाजा सीबीआई की टीम कभी भी रिया को समन भेज सकती है।

सीबीआई की एसआईटी टीम बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से मिलने पहुंची। यहां प्रोटोकॉल के तहत सुशांत केस की जांच को लेकर बात होनी है। इसमें सभी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स लिए जाएंगे। सीबीआई अब तक केस में की गई सभी जानकारी,  फॉरेंसिक सबूत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट,  दर्ज किए गए बयानों का हैंडओवर लेगी।

सीबीआई सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ करेगी। नीरज वहीं हैं जिन्होंने बताया था कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड वाले दिन जूस दिया था। नीरज ने ही सुशांत के दरवाजा ना खोलने की बात कही थी। नीरज से बिहार और मुबंई दोनों पुलिस ने पूछताछ की थी। वहीं DRDO गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम पूछताछ और बयान दर्ज करेगी. मामले में दो DSP से भी होगी पूछताछ.

सुशांत का अकाउंट जिस बैंक में था उस बैंक के अफसरों से आज पूछताछ हो सकती है। मुंबई में सीबीआई की एसआइटी दो-तीन दिन में क्राइम सीन इंवेस्टिगेट कर सकती है। वहीं एक टीम आज सुशांत के बांद्रा स्थित घर जायजा लेने जा सकती है। अगले कुछ दिनों में सीबीआई की एसआइटी टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ अटॉप्सी रिपोर्ट,  क्राइम सीन, फोटोग्राफ, वीडियो की जांच करेगी। क्राइम सीन को एनेलाइज करने के बाद फॉरेंसिक टीम दिल्ली जाकर सीएफएसएल में सेम्पल्स की जांच करेगी। सीबीआई की एसआईटी के साथ जो फॉरेंसिक एक्सपर्ट आए हैं उनमें फोटो एक्सपर्ट और साइंटिफिक एड डिवीजन सीएफएसएल दिल्ली यूनिट से हैं,  बाकी फॉरेंसिक एक्सपर्ट टेक्निकल फोरेंसिक एक्सपर्ट सीएफएसएल दिल्ली यूनिट से हैं. एसआईटी क्राइम सीन, फोटोग्राफ, वीडियो, अटॉप्सी, रिक्रिएशन समेत मुम्बई पुलिस ने जो सेम्पल लिए हैं, उनकी दोबारा जांच करेगी।

Read Also  अमेरिका से रची गई सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की साजिश

वहीं सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में कवर अप के एक्सपोज होने की बहुत बड़ी संभावना है। डॉक्टर गुप्ता इस केस को बड़े ही प्रोफेशनल तरीके से देखेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में किसी भी अस्पष्टता का कोई मौका नहीं छोड़ा है। मुंबई पुलिस सीबीआई जांच में बाधा डालने के बारे में सोच भी नहीं सकती है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तमाम बातों का जिक्र नहीं है। मौत से पहले सुशांत के जूस लेने की बात कही गई थी। रिपोर्ट में जूस का जिक्र नहीं है। पोस्टमार्टम में मौत का समय नहीं लिखा है। इस केस में फॉरेंसिक का बहुत अहम रोल है। इस मामले की ठीक से तहकीकात की जरूरत है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट विस्तार से क्यों नहीं दी गई,  सुशांत के चेहरे पर निशान का रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं है। सही से जांच हो तो बहुत ही बातें सामने आ सकती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

द्रोणाचार्य संगम में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल ने बताया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *