अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच में जुटी बिहार पुलिस की राह में महाराष्ट्र पुलिस लगातार रोडे अटका रही है। पहले बिहार पुलिस की टीम को वाहन नहीं उपलब्ध नहीं करवाया गया बाद में केस की कोई भी फाइल देने से मना कर दिया। इसके बावजूद अपने दम पर जांच में जुटी बिहार पुलिस की टीम की मदद के लिए मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन कर दिया गया।
बिहार पुलिस जब से मुंबई पहुंच कर सुशांत की संदिग्ध मौत की जांच शुरू की है, हंगामा बढ़ता जा रहा है। इस बीच जिस तरह से जबरन बिहार के आईपीएस अधिकारी व पटना एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन किया गया, उस पर बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस आमने-सामने आ गए हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा एसपी विनय तिवारी के साथ जो हुआ वह गलत है। वे राजनीतिक व्यक्ति नहीं है, बल्कि बिहार पुलिस अपनी ड्यूटी कर रही है। हमारे DGP उनसे बातचीत करेंगे।
उधर, बिहार पुलिस ने सुशांत के मित्र दीपेश और सिद्धार्थ पठानी को नोटिस भेजा था। इसके बाद दीपेश रविवार रात बिहार पुलिस के सामने हाजिर हुए, जबकि सिद्धार्थ ने भी पुलिस से संपर्क किया है। मुंबई में पटना के एसपी को क्वारंटीन करने पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि हम वहां के डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ बात करने की कोशिश कर रहे हैं।
इस बीच भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि मामले में शुरू से ही महाराष्ट्र सरकार का रवैया शक के घेरे में रहा है। मामले के जांच के लिए बिहार से बड़े ऑफिसर मुंबई आए और उन्हें 15 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस भय से क्वारंटाइन किया कि कहीं सत्य सबके सामने न आ जाए।
गौर हो कि सुशांत के पूर्व रूम पार्टनर सिद्धार्थ पैठानी को पटना पुलिस ने नोटिस दिया था और आज बांद्रा पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया है। सुशांत के एक और रूम पार्टनर सिद्धार्थ गुप्ता से भी पटना पुलिस ने पूछताछ की है। सिद्धार्थ गुप्ता एक साल पहले सुशांत के साथ थे और स्ट्रगल आर्टिस्ट हैं। वहीं मुंबई में पटना एसपी को क्वारंटीन करने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जांच के लिए गए आईपीएस अधिकारी को क्वारंटीन करना सही नहीं है। इस मामले में जो हुआ है वह सही नहीं हुआ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 11, 2026 /
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 10, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...