Google Analytics Meta Pixel भारत लाया जा रहा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल - Ekhabri.com

भारत लाया जा रहा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल

मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में आरोपी गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से निष्कासित कर दिया गया है। अनमोल अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। कई गंभीर मामलों में भारतीय एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं। एनआईए ने उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। संयुक्त राज्य अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई को अनमोल बिश्नोई को भारत डिपोर्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात ही उसे डिपोर्ट कर दिया।

 

 

 

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को बताया कि उनके पिता की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से निष्कासित कर दिया गया है। जीशान सिद्दीकी को भेजे गए एक ईमेल में अमेरिकी अधिकारियों ने लिखा है कि अनमोल बिश्नोई को संयुक्त राज्य अमेरिका से 18 नवंबर 2025 को निष्कासित कर दिया गया। अनमोल का नाम बाबा सिद्दीकी के साथ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आ चुका है।

 

 

 

ईमेल में लिखा है: “यह ईमेल आपको सूचित करने के लिए है कि अनमोल बिश्नोई को सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका से निष्कासित कर दिया गया है। इस अपराधी को 18/11/2025 को निष्कासित किया गया।” 11 अक्टूबर 2024 को मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जांच के दौरान मुंबई पुलिस ने दो शूटर्स-गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान पता चला था कि दोनों शूटर्स लगातार सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे।

Read Also  2000 के नोट बदलने की मियाद एक हफ्ते बढ़ी: 7 अक्टूबर तक बैंकों में बदल सकेंगे

 

 

 

भारतीय एजेंसियां बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के अलावा सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में भी उसकी तलाश कर रही हैं। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही वह फरार है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल को फर्जी पासपोर्ट के जरिए नेपाल होते हुए अमेरिका भेज दिया था। अनमोल बिश्नोई पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, उगाही करने, खतरनाक हथियार रखने और संगठित अपराध में शामिल होने के केस दर्ज हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *