Google Analytics Meta Pixel स्कूल में फायरिंग: सोशल मीडिया पर संदिग्ध की फोटो, पर आधिकारिक पुष्टि नहीं - Ekhabri.com

स्कूल में फायरिंग: सोशल मीडिया पर संदिग्ध की फोटो, पर आधिकारिक पुष्टि नहीं

टेक्सास -युवाल्डे में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में हुई गोलीबारी के बार में टेक्सास गवर्नर एबॉट ने जब बताया कि हत्यारे की पहचान सल्वाडोर रामोस के तौर पर हुई है, तब सोशल मीडिया पर एक युवक की फोटो वायरल हो गई। यह इंस्टाग्राम पेज सल्वाडोर रामोस का बताया जा रहा है। इस पर एक युवक की मोबाइल के साथ फोटो है। इसके अलावा पेज पर राइफल की फोटोज भी पोस्ट की गई हैं। बताया जा रहा है कि यही टेक्सास फायरिंग का संदिग्ध है। हालांकि, अभी तक इन फोटोज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह इंस्टाग्राम पेज भी शूटिंग के कुछ ही देर बाद हटा दिया गया। हमलावर तकरीबन 11.15 मिनट पर स्कूल पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। उसके हाथ में एके-47 जैसा हथियार देखा गया है। हमले में 14 मौतें हुई हैं, जबकि 13 बच्चे घायल हैं और 2 स्टाफ को भी गोली लगी है। घटना के 4 घंटे बाद बच्चों को धीरे-धीरे स्कूल से निकाल कर घर भेजा गया।
स्कूल की पेरेंट्स से अपील- अभी यहां न आएं
इधर, घटना के बाद स्कूल ने सभी पेरेंट्स से अपील की है कि वे अभी बच्चों को लेने न आएं। स्कूल की ओर से कहा गया है कि जब तक पुलिस की टीम पूरे इलाके को सुरक्षित नहीं कर लेती है, तब तक आप लोग न आएं। सभी बच्चों को स्कूल प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।
गवर्नर बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं
टेक्सास के गवर्नर ने कहा कि हत्यारा 18 साल का है और उसने रायफल से फायरिंग की है। हालांकि, पुलिस के साथ एनकाउंटर में वो भी मारा गया है। हम मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं, जो भी दोषी होगा उसे बख्शेंगे नहीं।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट
जापान दौरे से लौटे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। उनके प्रेस सलाहकार ने बताया कि बाइडेन ने पीडि़त परिवारों के लिए प्रार्थना की है।
कमला हैरिस बोलीं- हममें एक्शन लेने का साहस होना चाहिए
अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने घटना पर दुख जताया। हैरिस ने कहा- अब बहुत हो गया, एक देश के तौर पर हमारे पास कार्रवाई करने का साहस होना चाहिए और एक स्टैंड लेने का साहस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं फिर न हों, इसके लिए एक सही पब्लिक पॉलिसी बननी चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *