भारतीय इतिहास के जिस किरदार पर आज सबसे अधिक अंगुली उठ रही है, वह है औरंगजेब। उसके शासनकाल में मंदिरों को ध्वस्त करने का पूरा इतिहास भरा पड़ा है। उसने मथुरा और काशी के दो मंदिरों को ध्वस्त किया था। कुतुबमीनार परिसर में भी 28 मंदिरों के अवशेष मिल चुके हैं। प्रख्यात इतिहासकार और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एमरेटस प्रो. इरफान हबीब ने कहा कि कुतुबमीनार परिसर प्रकरण पर कहा कि करीब 1200 ईसवी में कुतबुद्दीन ने इसे बनाना शुरू किया। इल्तुतमिश ने पूरा कराया। बिजली गिरने से कुतुबमीनार की ऊपरी दो मंजिल क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिसे फिरोजशाह तुगलक ने बनवाईं थीं। वहां कभी पूजा नहीं हुई। यह सही है कि कुतुबमीनार परिसर में 28 मंदिरों के अवशेष मिल चुके हैं, लेकिन यह सही नहीं है कि वहां 28 मंदिर ही थे।
प्रो. हबीब का अयोध्या, मथुरा, काशी के मसले पर कहना है कि आरएसएस और भाजपा ने हमेशा ही नए-नए मुद्दों को उठाया। वे पहले से ही कहते आए हैं कि अयोध्या के बाद दूसरे मुद्दों को उठाएंगे। अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने उनकी और मदद की। ये तो सभी को पता है कि बनारस और मथुरा में मंदिर तोड़े थे, लेकिन अयोध्या में इसका जिक्र नहीं मिलता। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी कहा था कि हम तय नहीं कर सकते, आपस में बांट लें।
प्रो. इरफान ने कहा कि औरंगजेब ने मथुरा और काशी में दो मंदिर तोड़े थे, लेकिन वृंदावन के मंदिरों को अकबर के जमाने में 1565 से जो सरकारी ग्रांट मिलती आई थी, वो बंद नहीं की गई। लिहाजा, मंदिर को तोड़ना एक अलग बात है। औरंगजेब के समय में तो ज्यादती मिलती है, लेकिन दूसरे मुस्लिम अन्य शासक में नहीं।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कहा कि मथुरा में केशवराय (कृष्ण) मंदिर का निर्माण 1627 में वीर सिह बुंदेला ने कराया था। मंदिर इतना विशाल था कि शहजहां के अफसर शेख फरीद भकरी ने 1650 में प्रकाशित अपनी पुस्तक में लिखा कि ये मंदिर कयामत तक रहेगा। मगर 1670 में ही औरंगजेब ने इसे तोड़ दिया। मंदिर की मूर्तियों को शाहजहां की बेटी जहांआरा की आगरा में बनी मस्जिद के जीने में लगवा दिया। शाकी मुस्तैद खां की पुस्तक मासे आलमगीरी में इसका जिक्र है।
जब उनसे पूछा गया कि ज्ञानवापी में मंदिर के अवशेष मिले हैं और मामला कोर्ट में है, इस पर क्या कहना है। उन्होंने कहा -मुझे इसकी जानकारी नहीं है। हो सकता है मस्जिदों में हिदू मंदिरों से जुड़े कुछ पत्थरों का इस्तेमाल किया गया हो। बहुत से बुद्ध विहारों के पत्थर मंदिरों में इस्तेमाल हुए तो क्या मंदिरों को तोड़ दिया जाए? ताजमहल पर कहा कि वहां मंदिर नहीं, महल हुआ करता था। ताजमहल की जमीन शाहजहां ने महाराजा जय सिह से ली थी। बदले में उन्हें जमीन भी दी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...