Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने बच्चों संग लिया गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने बच्चों संग लिया गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द

बच्चों की शास्त्रीय नृत्य संग वेस्टर्न डांस की जुगलबंदी देख मुग्ध हुए मुख्यमंत्री, कहा- देखिए, ये है बदलता बस्तर
रायपुर। स्कूल लाइफ में गर्मी की छुट्टियों का बच्चे साल भर इंतजार करते हैं। और जब इन छुट्टियों की मस्ती में खुद मुख्यमंत्री साथी बन जाएं, तो फिर बात ही क्या है। ऐसा ही हुआ आज कोंडागांव में चल रहे समर कैम्प में, जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बच्चों संग गर्मी की छुट्टियों वाली स्कूल लाइफ का आनन्द लिया। समर कैम्प में बच्चों द्वारा की जा रही एक्टिविटीज में मुख्यमंत्री खुद शामिल हुए और बच्चों की कला और हुनर को सराहा। बच्चों द्वारा प्रदर्शित आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी को मुख्यमंत्री ने 4 वर्षीय नन्हीं साथी पिहू ठाकुर के साथ देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों संग बचपन के रंग में रंगे नजर आये।
-पहली बार देख रहा बच्चों की शास्त्रीय संग वेस्टर्न डांस की इतनी अच्छी जुगलबंदी
समर कैम्प में शास्त्रीय नृत्य कत्थक और वेस्टर्न डांस सीख रहे बच्चों की प्रस्तुति देख मुख्यमंत्री मुग्ध हो गए। उन्होंने कहा की मैं पहली बार इतने छोटे बच्चों की शास्त्रीय और वेस्टर्न डांस की दो अलग अलग विधाओं को एक साथ इतने अच्छे से परफॉर्म करते देख रहा हूं। आप दो अलग अलग डांस की जुगलबंदी कर रहे हैं और आपका बैलेंस भी नहीं बिगड़ रहा, ये कमाल है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा- देखिए, ये है बदलता बस्तर। उन्होंने ने बच्चों संग सेल्फी और फोटो क्लिक करवायीं।
चुटकियों में गणित के सवाल
अबेकस क्लास में बच्चों ने चुटकियों में सुलझाई गणित की पहेलियां
समर कैम्प में बच्चों ने मुख्यमंत्री को अबेकस क्लास में चंद सेकेंड्स में गणित की गणनाओं को बिना पेन या पेपर के हल कर के चकित कर दिया। मेंटल मैथ्स से मन में ही जोड़,घटाव, गुणा और भाग कर गणित के सवाल सुलझा रहे बच्चों की बच्चों की मुख्यमंत्री ने खूब सराहना की।
आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी का नन्हीं पीहू के साथ किया निरीक्षणआर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी का नन्हीं पीहू के साथ किया निरीक्षण
समर कैम्प की आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी में मुख्यमंत्री ने बच्चों की बनाई मिट्टी की कलाकृतियां, भित्ति चित्र, सिलाई कढ़ाई, चित्रकला, जूट शिल्प को देखा। इस दौरान 4 वर्षीय बच्ची नन्हीं पीहू ठाकुर को मुख्यमंत्री ने अपने साथ ले लिया। दसवीं कक्षा के छात्र देवदत्त ने मुख्यमंत्री को अपने द्वारा बनाया उनका पोट्रेट भेंट किया।
मुख्यमंत्री बोले- सब मेरे सामने आ जाओगे तो मैं ही छुप जाऊंगा
समर कैम्प में अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बच्चों का उत्साह आसमान छू रहा था। हर बच्चा मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचाने लालायित था। मुख्यमंत्री ने भी पूरी आत्मीयता के साथ बच्चों संग सेल्फी और फोटो खिंचवाए। बच्चों ने मुख्यमंत्री को पूरी तरह घेर लिया तो मुख्यमंत्री ने बच्चों के ही अंदाज में उनसे कहा- सब मेरे सामने आ जाओगे तो मैं ही छुप जाऊंगा। मंच पर तबला, गिटार, हारमोनियम, पर हम होंगे कामयाब गीत गाकर प्रस्तुत कर रहे बच्चों के साथ मुख्यमंत्री पूरी तरह रम गए। उन्होंने भी गीत के बोल दोहराए और ताली बजाकर बच्चों की ताल से ताल मिलाई। इस मौके पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम, बस्तर सांसद दीपक बैज, केशकाल विधायक संतराम नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *