Google Analytics Meta Pixel कोंडागांव के मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेगी 120 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा - Ekhabri.com

कोंडागांव के मरीजों को एक ही छत के नीचे मिलेगी 120 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा

मुख्यमंत्री बघेल ने किया अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड हमर लैब का लोकार्पण
रायपुर। कोंडागांव में अब एक ही छत के नीचे मरीजों को अलग-अलग 120 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। शहर के जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड हमर लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, लोकसभा सांसद दीपक बैज, स्थानीय विधायक मोहन मरकाम, नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप, राष्ट्रीय स्वास्थ्य की मिशन संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ओडिसा के ग्रामीण कर रहे छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री की तारीफ
पैथोलोजिस्ट डॉ महेश सांडिया ने बताया कि हमर लैब अत्याधुनिक उपकरणों के साथ एक इंटीग्रेटेड हेल्थ लैब है। यहां जांच से संबंधित समस्त संसाधनों का उपयोग एक स्थान पर करते हुए गुणवत्ता पूर्ण जांच सेवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मरीजों को बाहर महंगे दरों पर जांच की समस्या से भी राहत मिलेगी। हमर लैब में क्लीनिकल पैथोलॉजी, हेमेटोलॉजी, सीरोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री एवं माइक्रोबॉयलोजी अंतर्गत 120 विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। हमर लैब का लोकार्पण करने कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रशंसा ओडिसा के ग्रामीणों ने की। यहां ओड़िसा के नवरंगपुर जिले के खड़का गांव से पहुंचे राजूराम बंजारा और रायगढ़ के नरेश राय मोतियाबिंद के आॅपरेशन के बाद नियमित जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ओड़िसा में सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें कोंडागांव आना पड़ा। यहां इलाज की बहुत ही अच्छी सुविधा मिली।
सवा साल में 1632 लोगों की आंखों का किया गया है आपरेशन
मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कल्पना मीणा ने बताया कि जिले में 2020 से कोरोना के कारण आंखों का आॅपरेशन रोक दिया गया था, जिसे फरवरी 2021 से। फिर से चालू किया गया। इन सवा सालों के दौरान 1632 लोगों की आंखों का आॅपरेशन कर राहत पंहुचाई गई , जिनमे 1144 मरीज मोतियाबिंद के थे। वहीं अप्रैल और मे 239 मरीजों का आॅपरेशन किया गया।
एक परिवार की तीन बच्चियों की आंखों को मिली रोशनी
कोंडागांव में आंखों का इलाज शुरू होने से जहां हजारों लोगों की आंखों में रोशनी पहुंची। वहीं फरसगांव तहसील के आलीबेड़ा के अनिल मरकाम की तीन बेटियों की आंखों को रोशनी मिली। अनिल मरकाम की 17 वर्षीय बेटी वन्दना, 23 वर्षीय सवीना और 10 वर्षीय यमुना को मोतियाबिंद था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंजोड़ा में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी सरिता साहू जब आलीबेड़ा मिडिल स्कूल में बच्चों की स्क्रीनिंग करने पहुंची थीं, तब उन्होंने इन बच्चियों की आंखों के मोतियाबिंद की पहचान की थी और उनके पिता को इनके इलाज के लिए रायपुर जाने की सलाह दी थी। गरीब पिता इन बच्चियों को रायपुर नहीं ले जा पाए। कोंडागांव में नेत्र विशेषज्ञ की नियुक्ति होने के बाद इन बच्चियों की आंखों का आपरेशन किया गया।
मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी खिंचाने की दिखी होड़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचने बाद लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा और लोग उनके साथ सेल्फी खिंचाने की मांग करने लगे। लोगों के उत्साह और प्रेम पूर्वक किये गए अनुनय को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही मरीजों के साथ भी सेल्फी ली।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *