Google Analytics Meta Pixel पिता के अवैध संबंध से परेशान बेटे ने की हत्या - Ekhabri.com

पिता के अवैध संबंध से परेशान बेटे ने की हत्या

नवापारा-अभनपुर । अभनपुर के रेल्वे क्रासिंग के पास घर में मिली एक अधेड़ की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। हत्यारा कोई और नहीं मृतक का बेटा ही निकला है। वह अपने पिता के अवैध संबंधों से परेशान रहता था, इसलिए लोहे के सब्बल से मारकर हत्या कर दी। मामला अभनपुर थाना का है। जानकारी के अनुसार अभनपुर पुलिस को 3 जून को मृतक के बेटे शिवकुमार तारक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता रामचंद्र तारक की किसी ने हत्या कर दी है। उसके पिता रामचन्द्र तारक बिस्तर पर चित हालात में पड़े थे, चेहरा खून से सना हुआ एवं मस्तक में गहरी चोट के निशान थे। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई। अभनपुर पुलिस ने घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट तथा थाना अभनपुर की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं घर के अन्य सदस्यों तथा आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई। अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में मुखबिर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। वहीं मृतक के पुत्र शिवकुमार तारक से पूछताछ करने पर वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। जांच टीम के सदस्यों द्वारा शिवकुमार तारक के संबंध में जानकारी एकत्र की। इसी दौरान शिवकुमार तारक की घटना में संलिप्त होने का अहम सुराग प्राप्त हुआ। टीम के सदस्यों ने शिवकुमार से पुन: कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और पिता की हत्या करना स्वीकार किया।
पूछताछ में आरोपी शिवकुमार तारक ने बताया कि वह अपने पिता के अवैध संबंधों से परेशान था। आरोपी घटना के दिन अपने पिता को समझाने गया था। इसी दौरान दोनों के मध्य विवाद हुआ और आरोपी ने आवेश में आकर घर में रखे सब्बल से अपने पिता के सिर पर ताबड़तोड वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त सब्बल जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *