Google Analytics Meta Pixel ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव, हर शख्स के बैंक खाते में है एक करोड़ रुपये! - Ekhabri.com

ये है दुनिया का सबसे अमीर गांव, हर शख्स के बैंक खाते में है एक करोड़ रुपये!

वाक्शी। दुनिया में कई ऐसी अनोखी जगहे हैं जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। दुनिया में एक ऐसा गांव है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। गांव का नाम सुनते ही गांव की कच्ची सड़कें, कच्चे मकान और खेतों की तस्वीरें हमें नजर आने लगती है। लेकिन अब गांवों की हालत काफी सुधर गई है और बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। लेकिन दुनिया में एक गांव है जहां पर लोग लाखों में कमाई करते हैं और उनके पास आलीशान मकान है। इस गांव ने बड़े-बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। माना जाता है कि दुनिया का सबसे अमीर गांव है। यह गांव चीन के जियांगसू राज्य में स्थित है जिसका नाम वाक्शी है। इस गांव को चीन का सबसे अमीर गांव कहा जाता था। बताया जाता है कि इस गांव के रहने वालों की लाइफस्टाइल ने शहरों में रहने वाले बड़े-बड़े रईसों को पीछे छोड़ दिया है। चीन के इस गांव में आपको किसी भी देश की राजधानी की तरह सुविधाएं मिल सकती हैं। यह जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस गांव की सुविधाओं को देखकर लोग सुपर विलेज भी कहते हैं। इस गांव में स्काईस्कैपर है जो 72 मंजिला हैं। इसके साथ ही यहां पर हेलीकॉप्टर टेक्सिस, थीम पार्क और लग्जरी विला भी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव के 2,000 निवासियों में से हर शख्स के पास 1 करोड़ 10 लाख रुपये से ज्यादा है। यहां पर हर कोई एक विला में रहता है और सभी के पास लक्जरी कारें शामिल हैं। इस गांव में करीब दो हजार लोग रहते हैं। यहां पर लोग लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। चीन के वाक्शी गांव में स्टील और शिपिंग जैसी प्रमुख कंपनियां हैं, गांव को ज्यादातर घर एक जैसे बने हैं। ये आलीशन घर देखने में किसी होटल से कम नहीं लगते हैं। इस गांव की सड़कें लोगों को आकर्षित करती हैं। पहले यह गांव कभी गरीब था। कम्युनिस्ट पार्टी के स्थानीय सचिव वू रेनाबो को इस गांव को इस कामयाबी के शिखर तक पहुंचाने का श्रेय जाता है।
चीन का वाक्शी गांव एक कृषि प्रधान गांव है, लेकिन किसानों के एक आइडिया ने इसे दुनिया के अमीर गांवों में शामिल करा दिया। मीडिया रिपोर्ट में इस गांवों को 60 के दशक में बसाया गया था। यहां पर सभी लोग सामूहिक खेती करने लगे। गांव में लौह और इस्पात उद्योग भी लगाए गए। 21वीं सदी की शुरुआत तक यहां 100 से अधिक कंपनियां हो गईं। इनमें लोहा, इस्पात और तंबाकू के कारोबार से संबंधित कंपनियां थीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े का खतरा, पर्यटकों को बोर्ड ने किया अलर्ट

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *