Google Analytics Meta Pixel ससुर ने बेटी की शादी से पहले मांगी भावी दामाद के वीर्य की जांच रिपोर्ट - Ekhabri.com

ससुर ने बेटी की शादी से पहले मांगी भावी दामाद के वीर्य की जांच रिपोर्ट

शादी-विवाह से पहले आमतौर पर वर-वधू की कुंडली का मिलाने की परंपरा रही है। मगर अब कई लोग थैलेसीमिया, एचआइवी, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी की जांच भी करा रहे हैं। बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक व्‍यक्ति तो इससे भी आगे निकल गया। उसने अपनी बेटी की शादी के पहले अपने भावी दामाद के वीर्य की जांच रिपोर्ट मांग ली है। उसने इसके पीछे तर्क दिया कि रिपोर्ट यह जानने के लिए मांगी गई है कि भावी दामाद संतान पैदा करने में सक्षम है या नहीं। कोलकाता के पार्क स्ट्रीट निवासी गायनेकोलाजिस्ट डा.इंद्रनील साहा ने इस बारे में फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया है।

उनके मुताबिक पिछले दिनों एक युवक उनके पास शुक्राणुओं की संख्या की जांच कराने आया था। उसने कहा कि उसके भावी ससुर की यह मांग है। यह सुनकर वह हैरत में पड़ गए। हालांकि, डा. साहा ने युवक को जांच रिपोर्ट दे दी, मगर उसका नाम गुप्त रखा। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि हो सकता है कि इसके बाद भावी ससुर जानना चाहेंगे कि भावी दामाद संभोग करने में सक्षम है या नहीं! उन्होंने लिखा है कि इसके बाद वर पक्ष कहीं भावी वधू की फैलोपियन ट्यूब की जांच रिपोर्ट की मांग न कर बैठे, जिससे यह पता चल सके कि वह मां बन सकती है या नहीं। डा. साहा ने आखिर में लिखा है कि एक सफल वैवाहिक जीवन की असली कुंजी प्यार व विश्वास है। इसे जानने के लिए कोई परीक्षण नहीं है।

पुरुष संगठन ने की घटना की निंदा
इस घटना के सामने आने के बाद आल बंगाल मेंस फोरम ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि 19 नवंबर अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस है। इससे पहले कोलकाता में हुई इस अमानवीय घटना से दुनिया को अवगत कराया जाएगा। शादी से पहले यह जांचने की भी मांग की जाएगी कि क्या लड़कियां मां बनने में सक्षम हैं या नहीं। दूसरी ओर कुछ लड़कियों ने वीर्य की जांच रिपोर्ट की मांग को जायज ठहराया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...