रायपुर। “नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी” योजना के अन्तर्गत रायपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में निर्मित गोठानों में महिला कृषक समूह आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।
ताजा फल एवं सब्जी प्राप्ति के उद्देश्य से सामुदायिक बाड़ियों का निर्माण कर संचालन हेतु महिला समूहों का गठन कर उद्यान विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। मनरेगा अन्तर्गत स्वीकृत सामुदायिक बाड़ियों के महिला सदस्यों द्वारा सामुदायिक बाड़ियों में विभिन्न प्रकार की ताजी सब्जी, भाजी का उत्पादन कर स्वयं के उपयोग के उपरान्त शेष साग-सब्जी को ग्रामीण बाजार में विक्रय कर लाभ कमा रही हैं। इन महिलाओं को वर्ष पर्यन्त रोजगार मिलने लगा है।
इस तारतम्य में आरंग विकासखंड के ग्राम चपरीद में गठित महिला स्व-सहायता समूह “जय मां चण्डी” के महिला सदस्यों द्वारा 2 एकड़ के सामुदायिक बाड़ी में बरबटी, लौकी. भिण्डी, तरोई, कद्दू एवं अन्य सब्जी का रोपण किया गया है। ग्राम गुल्लू में गठित महिला स्व सहायता समूह “जय गंगा मईया” द्वारा 2.5 एकड़ सामुदायिक बाड़ी में बरबटी, करेला, भिण्डी, सेम एवं अन्य सब्जी का रोपण किया गया है। ग्राम अकोलीकला में गठित महिला स्व सहायता समूह “तिरंगा स्व सहायता समूह” द्वारा 2.5 एकड़ सामुदायिक बाड़ी में बरबटी, कद्दू, भिण्डी. लौकी एवं अन्य सब्जी का रोपण किया गया है। वर्तमान में समूह की महिलाओं को मनरेगा योजनान्तर्गत सामुदायिक बाड़ी में कार्य हेतु मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है।
इसी तरह अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम नवागांव ‘ल’ में गठित महिला स्व सहायता समूह “जय मां कर्मा महिला स्व सहायता समूह” द्वारा एक एकड़ सामुदायिक बाड़ी में गेंदा पौध का रोपण किया गया है जो कि बढ़वार स्थिति में है।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...