रायपुर। आज छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 88896 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक के 84344 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैतथा 3481 की जांच जारी है।
वंही आज मेडिकल कॉलेज रायगढ़ से कुल 07 (जशपुर से 05 व रायगढ़ से 02) कोरोना से पीड़ित मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्जर किए गए।
राज्य में आज 76 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिला रायपुर से 35, दुर्ग से 13, कोरबा से 09, बलरामपुर से 05, कवर्धा व महासमुंद से 04-04,बलौदाबाजार से 03, जांजगीर से 02, राजनांदगांव से 01, मरीज मिले। आज पाए गए मरीजों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।
राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 803 सक्रिय मरीज हैं (एस.आर.एल. प्राईवेट लैब में पाए गए 02 पॉजिटीव प्रकरणों को जोड़कर)।
रायपुर में 35 में से 30 की जानकारी मिली जो इस प्रकार है:
आज माना बस्ती में एक ही परिवार के 3 सदस्यों में कोरोना पोसिटिव पाया गया है। इसलिए बस्ती को कंटेन्मेंट जोन के रूप में सील करदिया गया है।
वंही शहर के घने रिहायशी इलाके फुटबाल हाउस के पास सुंदरनगर में निवासरत व्यक्ति जो कि रविवार को कोरोना पॉजिटिव निकला है,का कोई टे्रवल हिस्ट्री नहीं है बल्कि व टाटीबंध में बनाये गए सहायता केन्द्र में प्रवासी श्रमिकों के लिए नियमित ड्यूटी दे रहा था। वह स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी है। उपचार के लिए उसे एम्स में भर्ती कर दिया गया है।
रायपुर में मिले 35 मरीजों में से ये है 34 मरीजों का पता है:
21 अभनपुर, चंपारण (सभी प्रवासी,इनमे एक 7 साल की बच्ची भी है)
विस्तार से पढ़िए अभनपुर विधान सभा क्षेत्र में गोबरा नवापारा नगर में 04,व आस पास ग्राम सकरी में 01,कोपेडीह मे 01, बेलर में 01 और सारखी में 01 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।
वही चंपारण में भी आज 13 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिले है। जो चंपारण के स्कूल में क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन हैं । सभी मुंबई से लौटे कामगार मजदूर है। वही स्वास्थ्य विभाग,पुलिस बल की उपस्थिति में रायपुर भेजे जाने की तैयारी किये जा रही है।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...