Google Analytics Meta Pixel CG Covid19 update: छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मृत्यु राजधानी में, अबतक 100 लोग ठीक हुए, 314 एक्टिव मरीज, कुल सक्रिय 415 मरीज है - Ekhabri.com

CG Covid19 update: छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मृत्यु राजधानी में, अबतक 100 लोग ठीक हुए, 314 एक्टिव मरीज, कुल सक्रिय 415 मरीज है

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। प्रदेश में कोरोना से पहली मौत हुई है। मृतक राजधानी के बिरगांव के कैलाश नगर का रहने वाला था।इसकी पुष्टि पहले Aiims रायपुर ने की बादमे हमें बिरगांव नगर निगम आयुक्त ने भी की है।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक (37 वर्षीय) की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उरला स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। दो दिन पहले ही लंग्स में इंफेक्शन की शिकायत के बाद उसे राजधानी के वी वाय अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई है। इसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा गया था। जहां से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
राजधानी में हुई पहली मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई है। और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इसकी पुष्टि बिरगांव नगर निगम आयुक्त ने की है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना प्रभावित सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 314 पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 415 हो गई है. जिसमें से 100 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं। और एक मरीज की मृत्यु हो गई है।

भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य प्रभावित है, जिसमें कुल 165799 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 4706 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 63992 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक के 62983 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए है तथा 594 की जांच जारी है।

Read Also  दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने और नकदी लूटे

 आज राज्य में कुल 17 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत  डिस्चार्ज हुए। रायपुर एम्स से जिला कबीरधाम के 05, बलौदाबाजार के 02 व गरियाबंद के 03 वन्ही कोविद अस्पताल, माना रायपुर से जांजगीर- चाम्पा के 05 व कोविद अस्पताल बिलासपुर से बिलासपुर जिला के
02 कोरोना से पीड़ित मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।

 राज्य में आज 16 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई हैं। जिनमें जिलाकबीरधाम से 06, बिलासपुर व रायपुर से 02-02 एवं दुर्ग , महासमुंद, बलरामपुर, धमतरी, कोरबा व जगदलपुर से 01-01 मरीज मिले हैं। आज रायपुर में पाए गए 01 धनात्मक प्रकरण पूर्व से ही निजी अस्प्ताल में भर्ती मरीज था, जिसकी मृत्यु के उपरान्त कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटीव पाइ गई। आज पाए गए मरीजो की भर्ती प्रक्रिया जारी है। (वही विगत रात्रि जिला मूंगेली से 01 कोरोना पाॅजिटीव मरीज की पहचान की गई थी)

 राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 314 सक्रिय मरीज हैं। एम्स रायपुर में 78 मरीज, कोविड अस्पताल माना रायपुर में 84 मरीज, कोविड अस्पताल बिलासपुर में 48 मरीज, मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर में 23 एवं मेडिकल
काॅलेज रायगढ़ में 27, मेडिकल काॅलेज  राजनांदगांव में 34, मेडिकल काॅलेज  जगदलपुर में 05 मरीज भर्ती है।

 वर्तमान में 50312 यात्री/व्यक्ति होम क्वारेंटीन में है।

 प्रदेश में कुल 19263 क्वारेंटीन सेंटर है, जिनकी कुल क्षमता 708115 जिनमें वर्तमान में कुल 209038 लोग क्वारेंटीन है।

 आज अन्तर्राज्यीय फ्लाईट से यात्रा कर 329 यात्रियों की अन्य राज्यों से छ.ग वापसी हुई।

 आज ट्रैन में कुल 790 श्रमिकों की छत्तीसगढ़ वापसी हुई। परीक्षण उपरांत सभी की निर्देशानुसार व्यवस्था की गई।

Read Also  NSUI नेताओं के खिलाफ एफआईआर, स्कूल में घुसकर शिक्षकों व स्टाफ से गुंडागर्दी का आरोप, जाने पूरा मामला…

 आई.आर.एल. रायपुर में अब तक कुल 3933 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *