Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 30 मई राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 30 मई राशिफल 2020

मेष- आज के दिन बिना सोचे-समझे कार्य को करना आपको परेशानी में डाल सकता है. करियर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है. आप अपने पुराने कार्य को आज पूरा कर पाएंगे. व्यापारियों को कस्टमर के फीडबैक पर ध्यान देना होगा हो सके तो उत्पाद ग्राहकों की पसंद का ही रखें. विद्यार्थी वर्ग ऑनलाइन कोर्स आदि कर सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपको परेशान कर सकता है परेशान न होते हुए दिन व्यतीत करें. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा. भवन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वर्तमान समय में इसकी प्लानिंग कर लेनी चाहिए. आज लीगल मैटर से बच कर रहें.
वृष- आज के दिन वह कार्य पूरे होते दिखाई दें रहें हैं, जिसको लेकर कई दिनों से आप प्रयास कर रहें थे. इस दौरान भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा साथ ही पिछली परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी. करियर से जुड़े लोगों के लिए उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा. अपने कार्य पर पूरा फोकस करें जिससे प्रशंसा और प्रोमोशन मिलने की भी संभावनाएं दिख रही हैं. व्यापारी वर्ग छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं. वहीं दूसरी ओर रुका हुआ धन वापस मिलने की भी संभावना हैं. चोट-चपेट को लेकर सजग रहना होगा. सिर दर्द को भी लेकर परेशान हो सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी.

मिथुन- आज के दिन संगती पर ध्यान रखें, संगत बिगड़ सकती हैं. वहीं दूसरी ओर कार्य बिगड़ने की भी आशंका है, कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन ग्रहों का सकारात्मक सपोर्ट मिल रहा है, इसलिए आत्मबल रखते हुए बुरी आदतों से बचें. सहकर्मियों से तनातनी को लेकर आपका कार्य बाधित हो सकता है. व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा लेकिन एक विशेष बात का ध्यान रखना है कि कोई भी बड़े निवेश करने से बचना चाहिए. इंफेक्शन होने की आशंका है खासकर खान-पान को लेकर सचेत रहें. संतान को लेकर चिंता रहेगी, पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी यदि कोई समस्या है तो बढ़ सकती हैं.

कर्क- आज के दिन कठोर मेहनत से कई महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता पाएंगे. जिन लोगों के कार्य रुके हुए हैं, वह पूरे होने की संभावनाएं दिख रही हैं. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को बॉस का सहयोग उन्नति दिलाने वाला है. व्यापारियों को नए प्रोजेक्ट लॉच करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए अन्यथा घाटे का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थी वर्ग अपने कमजोर विषयों पर ट्यूशन लेना चाहते हैं, तो आज से प्रारंभ कर सकते है. हेल्थ की बात करें तो कैल्शियम कि कमी से संबंधित बीमारियों के प्रति सजग रहें. मित्रों से तकरार हो सकता है, ऐसी स्थिति में समझदारी का परिचय देना होगा.

Read Also  आज का राशिफल 

सिंह- आज के दिन अच्छी बातों का श्रवण करना आपको मानसिक शांति एवं आत्मबल में वृद्धि करेगा. आज कार्य से ब्रेक लेते हुए आपको आराम करने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए यदि कार्य अधिक है तो बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें. सरकार द्वारा चलाए गए अभियान को ध्यान में रखते हुए सभी व्यापारियों को उसका पालन करना होगा यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो सरकार आप पर कोई कार्यवाही कर सकती है. मनपंसदीदा भोजन करने के लिए दिन उपयुक्त है, लेकिन बाहर का भोजन आर्डर करने से बचें. आविवाहितों के लिए अच्छे रिश्तें आ सकते हैं, बिना जांच पड़ताल के हां बोलने से बचना चाहिए.

कन्या- आज के दिन आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेंगें. ऑफिस में आपके कार्य की सराहना हो सकती है, और सार्वजनिक रूप से आपको सम्मान भी मिलेगा. व्यापारियों को जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए, यदि बड़े पैसे का लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो उसके तथ्यों की जानकारी अवश्य कर लें, धन हानि हो सकती है. विद्यार्थियों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. सेहत की बात करें तो जिन लोगों को माईग्रेन की समस्या है वह टेंशन फ्री रहें. माता-पिता से मधुर संबंध बनाकर चलने होंगे छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है.

तुला- आज के दिन अपने मनपसंद कार्य को वरीयता दें. ग्रहों कि सकारात्मक दृष्टि व्यक्तित्व में प्रत्यक्ष रूप से झलक रही है. भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन के बचत की प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए. ऑफिस में यदि आप लोगों को लीड करते हैं तो उनसे अच्छा व्यवहार करें आप देखेगें कि उनकी ओर से आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा. व्यापारियों का यदि कोई सरकारी कार्य रुका है तो उसे जल्द ही निपटाने कि कोशिश करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से शराब का सेवन घातक बीमारी पैदा करने वाला होगा. ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बनी है.

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक- आज के दिन आपके द्वारा किए गए सफल कार्यों को भविष्य में सम्मानित किया जा सकता है, साथ ही आपके यश में वृद्धि भी होगी. आज भी संपर्कों को बढ़ाने पर ध्यान दें. ऑफिस कि ओर से लोगों को संबोधित करने का मौका मिल सकता है. व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगों को आज किन्ही कारणों से घाटा उठाना पड़ेगा,लेकिन आप समझदारी दिखाएँगे तो इनसे बचा भी जा सकता है. सेहत की बात करें तो गरीष्ठ भोजन से परहेज करें. परिवार से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले परिजनों से परामर्श लेना न भूलें, अन्यथा आपकी बातों का परिवार में विरोध हो सकता है.

धनु- आज के दिन आपको बच्चों के साथ बच्चों के जैसा ही व्यवहार करना होगा, बच्चों के साथ वैसे तो आपका व्यवहार अच्छा रहता है लेकिन उनके साथ कुछ समय निकालना संबंधों में अच्छे परिणाम लेकर आएगा. करियर में स्थितियाँ अच्छी होती दिखाई दें रही हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर कार्य पूरा रहें इस पर भी पैनी निगाह बनाए रखनी होगी. जो लोग नया व्यापार करना चाहते हैं उनको बड़े क्लाइंटो कि ओर से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. यूरीन इंफेक्शन से संबंधित परेशानियों के प्रति सचेत रहें. विश्व में फैली इस महामारी के दौरान रिश्तेदारों व मित्रों ने मदद की थी, उनका आभार व्यक्त करें.

मकर- आज के दिन आत्मविश्वास के कारण कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. कई प्रकार के शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे. वाणी पर संयम रखें, यदि आपका कोई विरोध करता है तो उसका जवाब विरोध में न दें, अत्यधिक क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो बहुत ही कूल रहते हुए, सभी के साथ सौम्य व्यवहार करें. व्यापारियों को यह समय बहुत ही सूझ-बूझ के साथ निर्णय लेने चाहिए. जो लोग लम्बे समय से किसी नशीली पदार्थ का सेवन कर रहें हैं, तो उनको अब अलर्ट हो जाना चाहिए स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत होने की प्रबल आशंका है. गरीब परिवार की मदद करें.

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ- आज के दिन अपने टैलेंट का पूरा प्रदर्शन करते हुए लोगों के दिल पर अपनी छाप छोड़नी होगी. जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको संस्थान कि ओर से अन्य जिम्मेदारीयां भी सौंपी जा सकती है. नई नौकरी के लिए एप्लाई कर सकते हैं. व्यापार कर रहें लोगों को प्रचार-प्रसार पर ध्यान देना चाहिए मार्केट की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त होगी. हेल्थ में आज कई छोटे-छोटे अनचाहे रोग आपको गिरफ़्त में ले सकते हैं इसको देखते हुए आपको प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखनी होगी. घर का कोई सदस्य अपनी समस्याओं को शेयर कर सकता है, उन्हें उचित सलाह देनी चाहिए. धार्मिक गतिविधियों में खर्च करें.

मीन- आज के दिन अधिक हतोत्साहित होकर किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं, इसलिए बोलते समय पद कि गरिमा का ध्यान रखें. कर्मक्षेत्र में ज्ञान मिल रहा है. उस ज्ञान का लाभ लेते हुए अपने को अपडेट करना चाहिए ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते है. व्यापारियों को छोटे-मोटे मुनाफे हाथ लगेंगे, वहीं दूसरी ओर व्यापार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने चाहिए. जिन लोगों की ड्रेसिंग हो रही है उनको सचेत रहते हुए प्रॉपर ड्रेसिंग करानी चाहिए, क्योंकि इंफेक्शन होने की आशंका है. जिनका नया रिश्ता जुड़ने जा रहा है उन लोगों को आपस में एक- दूसरे के गुण-अवगुणों को परख लें

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *