Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज सायंकाल के समय आपके कुछ पड़ोसी व व्यापारी मित्र आपके घर आ सकते हैं, जिनके मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपनी माता जी को कोई उपहार भेट कर सकते हैं, जिससे वह प्रसन्न होंगे। संतान के लिए आज आप कोई ऐसा निवेश करेंगे, जो भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपको अपने भाई व बहनों से किसी भी वाद विवाद में नहीं पड़ना है।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। आप अपने व्यापार के लिए लंबे समय से जो भागदौड़ कर रहे थे, आज वह सफल होगी और आपकी कुछ योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आज आप चैन की सांस लेंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे उनकी कुछ समस्याओं को भी सुनेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह भी पूरा हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके हाथ एक साथ कई काम आ सकते हैं, जिससे आपकी व्याकग्रता बढ़ सकती है, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। आज आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों से भी जुड़े रहेंगे, जिनका आप भविष्य में लाभ उठाएंगे। आज यदि आप आय को ध्यान में रखकर व्यय नहीं करेंगे, तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

कर्क राशि : आज आपके पास कोई अहम काम नहीं होगा, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य की ओर रुख करना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करने जा रहे हैं, तो उसमें उसके जरूरी कागजात जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपकी यह संपत्ति आपके लिए कोई बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। यदि आज आप अपने माता-पिता से सलाह लेकर किसी नए व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आपको ऑफिस में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको बहुत सफलता हाथ लगेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज संतान की शिक्षा से संबंधित कोई अहम जानकारी लेने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का मौका भी मिल सकता है। आज आप अपना कुछ धन मौज मस्ती में भी व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातक यदि किसी और नौकरी की तलाश में है, तो उसमें भी आज उन्हें सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई आदि करवाने पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं और आज आप अपने घर की कुछ जरूरी चीजों के लिए भी शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको इसमें ध्यान देना होगा कि आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने किसी सहयोगी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें उन्हें अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है। विवाह योग के जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने साथ-साथ दूसरों की जिम्मेदारियों का बोझ उठाएंगे, जिसके कारण आपको भागदौड़ अधिक करनी होगी, लेकिन आज आपको ध्यान देना होगा कि दूसरों की मदद देखकर, कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज भाई व बहन के रिश्ते में कोई वाद-विवाद पनते है, तो आपको इसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। प्रेम जीवनजी रहे लोगों के बीच आज कोई तनाव आ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइस पार्टी प्लान करनी पड़ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। जीवनसाथी को भी आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आपने किसी संपत्ति के खरीदने का मन बनाया है, तो आज आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी, जिससे आपके संपत्ति में इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्य के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज का दिन और दिनों की तुलना से बेहतर व्यतीत करेंगे, लेकिन सत्ता पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जो आपको प्रसन्नता देगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि किसी कदम को उठाएंगे, तो भविष्य में वह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी पड़ सकती है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति व वेतन वृद्धि की शुभ सूचना मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों को आज यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उन्नति भरा रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज कोई छोटा मोटा नुकसान हो सकता है, जिसके लिए उन्हें सतर्क रहना होगा। नौकरी कर रहे जातक यदि आज किसी छोटे-मोटे रोजगार से जुड़ना चाहते हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज सुबह से ही आपको शुभ सूचनाएं प्राप्त होती रहेंगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आज आपको अपने व्यापार में जोखिम उठाना पड़े,तो बहुत ही सोच विचार कर उठाये, नहीं तो भविष्य में आपको धन के लिए परेशान होना पड सकता है। ससुराल पक्ष भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज उनके पेंडिग काम को करने के लिए चेतावनी मिल सकती है, जिसके कारण उनके अधिकारियो से उन्हे डांट भी खानी पड़ सकती है, इसलिए व्यस्तता अधिक रहेगी, जिसके कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज रात्रि के समय आपके घर कोई रिश्तेदार आ सकता है, जिसके कारण आप सभी व्यस्त रहेंगे। आज यदि आप अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर किसी बिजनेस डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ अवश्य देंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...