Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 11 जुलाई 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 11 जुलाई 2020

मेष- आज के दिन आपको थोड़ा प्रोफेशनल बनकर रहना होगा, लेकिन एक विशेष बात ध्यान रखनी होगी कि अनैतिक तरीके से लाभ कमाने की इच्छा मन में न आने पाएं. ऑफिस में कठिन परिश्रम करने के कारण आप मंजिल प्राप्त कर सकते हैं, भाग्य आपके साथ है. इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों से संबंधित व्यापार के विस्तार एवं अधिक निवेश के लिए समय उत्तम नहीं है, केवल स्टॉक को खाली करें. विद्यार्थियों को गुरु का सम्मान करना उनके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है. संतान की हैबिट्स पर ध्यान रखें, अगर संतान छोटी है तो उसको पारिवारिक संस्कार बताने चाहिए.

 

वृष- आज के दिन मस्तिष्क का प्रयोग अधिक करें, आपके भीतर बुद्धिमत्ता पर्याप्त मात्रा में है. सैन्य विभाग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, वहीं दूसरी ओर प्रोमोशन के साथ ट्रांसफर लेटर भी मिल सकता है. व्यापार में अधिक निवेश करने की सोच रहें है तो इसके लिए दिन उपयुक्त है. ग्रहों की स्थिति मुनाफा करने के फिराक में हैं. विद्यार्थी लेखन सुधारने पर ध्यान दें. स्वास्थ्य की दृष्टि से सिर में दर्द होने की आशंका है. यदि अधिकतर सिर में दर्द रहता हो तो डॉक्टर से संपर्क करें. यदि धन को लेकर कोई मनमुटाव है तो उसे जल्द ही दूर करें अन्यथा आगे दिक्कत हो सकती है.

 

मिथुन- आज के दिन आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी, कोई सुखद समाचार मिल सकता है. ऑफिस में अपने विचारों को सहकर्मियों पर थोपने से बचें,नहीं तो सहकर्मियों से मतभेद होने की आशंका है साथ ही कठिन कार्यों के बजाय जो कार्य सामने हैं उन्हें प्राथमिकता दें. आर्थिक लाभ की दृष्टि से व्यवसाय में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, दिन उपयुक्त है. हेल्थ की बात करें तो एसिडीटी की समस्या हो सकती है बाहर का खाना-खाने से बचना चाहिए. घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे. किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरते दुर्घटना हो सकती है.

 

कर्क- आज दिन है भविष्य की प्लानिंग करने पर ध्यान देना चाहिए. वहीं दूसरी ओर गुप्त शत्रुओं से सचेत रहें. ऑफिस में व्यर्थ की बहसबाजी में समय बर्बाद न करें, कार्य पर ध्यान दे कहीं ऐसा न हो बॉस नाराज होकर स्थान परिवर्तन कर दें. दूध का व्यापार करने वालों को धन के लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए अन्यथा नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों को एकजुट होकर ऑनलाइन पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए. सेहत की बात करें तो जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है हो सके तो अधिक तैलिय पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए. प्रियजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन कोई अधूरा कार्य सम्पन्न हो सकता है वहीं दूसरी ओर अपनी वाणी में नियंत्रण रखें. ऑफिस में कार्य को लेकर जो विवाद व समस्यायें चल आ रही थी वह समाप्त होंगी साथ ही आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वालों को लाभ होगा. विद्यार्थियों को अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई में लगाना होगा. सेहत की बात करें तो मुंह में छाले होने की आशंका है, जिसके कारण आज आप परेशान हो सकता हैं. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रहेगा, जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएं व उनकी बातों को सुने उन्हें किसी वस्तु की जरूरत हो तो ला कर भी देना चाहिए.

 

कन्या- आज के दिन कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिसकी वजह से दिन आनन्ददायी रहेगा. ऑफिस में किसी कार्य को पूर्ण करने हेतु महिला सहयोगियों से मदद मिल सकती है. व्यापारी अपना व्यापार शुरू करने के लिए कोई फंडिग ढूंढ रहे हैं उनको इस ओर सफलता मिल सकती है. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें है उनको सफलता मिल सकती है. हेल्थ की बात करें तो कानों में दर्द की समस्या होने की आशंका है, कानों की केयर करें अधिक तेज दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें, भाई का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

 

Aaj Ka Panchang 11 July 2020: आज है षष्ठी तिथि, चंद्रमा रहेंगे मीन राशि में, जानें शुभ मुहूर्त और राहू काल

 

तुला- आज के दिन रोगों के कारण आपको मानसिक चिंता हो सकती है साथ ही किसी कि कही गयी बातों को दिल पर नहीं लेना है. ऑफिस में आपके सहयोगी पीठ पीछे षड्यंत्र कर सकते हैं, इसलिए उनसे सतर्क रहना होगा. जो लोग केमिकल से संबंधित व्यापार करते हैं, उन्हें अपने व्यापार के प्रचार-प्रसार की ओर भी ध्यान देना चाहिए. विद्यार्थी को आलस्य करने से बचना चाहिए अन्यथा परीक्षा में परिणाम खराब प्राप्त होंगे. हेल्थ की बात करें तो फंगल इंफेक्शन को लेकर परेशान हो सकते हैं. परिवार के लोग आपकी बातों को शायद महत्व न दें, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारीयों को बखूबी निभाना है.

Read Also  आज का राशिफल 

 

वृश्चिक- आज के दिन दूसरों के प्रति आपकी समर्पण भावना रहेगी. ऑफिस के अंदर अपने काम के चलते सहकर्मियों से कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल नहीं बनाना चाहिए अन्यथा आपकी वर्क रिपोर्ट खराब हो सकती है, बॉस आपके कार्यों की आलोचना भी कर सकते हैं. व्यापार की बात करें तो पुराने किए गए निवेश लाभ के रूप में सामने आएंगे, विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में सफलता मिलने में संशय है. स्वास्थ्य की बात करें तो आज कार्य से ज्यादा आराम को प्राथमिकता देनी चाहिए. परिवार में कोई भी नयी जिम्मेदारी लेने से पहले विचार अवश्य कर लें, अन्यथा गलती होने पर आपको जबावदेही देनी पड़ सकती है.

 

धनु- आज के दिन आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे, साहस और जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिलेगी. ऑफिशियल कार्य में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं, मन लगाकर के काम करने की कोशिश करें. कॉस्मेटिक्स का व्यापार करने वालों को लाभ मिलने के आसार दिख रहें, वहीं दूसरी ओर किसी महिला ग्राहक से विवाद करने से बचना चाहिए. सेहत की बात करें तो आज गरिष्ठ भोजन करने से बचना होगा हो सके तो हल्का भोजन ही करें. परिवार के लोगों से आपको शांतिपूर्ण व्यवहार बना के रखना होगा. कार्य के साथ-साथ सदस्यों को भी समय दें, साथ ही कोशिश करें की आपकी वजह से पारिवारिक माहौल खराब न हो.

 

मकर- आज के दिन आपके प्रयास फलीभूत होंगे. मेहनत के बल पर कार्य सिद्ध होंगे. प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का प्रोमोशन हो सकता है, साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. जो लोग टैलीकम्यूनीकेशन से संबंधित व्यापार करते हैं, उनको लाभ मिल सकता है वहीं दूसरी ओर नये व्यापार के लिए अगर आप लोन लेने की सोच रहे है तो आज इस ओर बचना चाहिए. हेल्थ की बात करें तो गिर कर चोट लग सकती है खासकर जो महिलाएं गर्भवती है उनको फिसलन वाली जगहों से दूर रहना चाहिए. जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, व साथ ही उनको कोई उपहार दे सकते हैं.

Read Also  आज का राशिफल 13 जुलाई 2020

 

कुंभ- आज के दिन अनावश्यक खर्चों से बच कर रहें, क्योंकि हो सकता है आपको बीमारियों में धन खर्च करना पड़ें. नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. जो लोग पैतृक व्यापार करते हैं, इनको लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है. आज एक बात पर ध्यान दें कि किसी को पैसे उधार न दें. हेल्थ की बात करें तो कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसको लेकर आप परेशान हो सकते है. दूसरों से सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें अन्यथा परिवार में विवाद हो सकते हैं, अपने लोग परायों जैसा व्यवहार कर सकते हैं, जिसको लेकर आप कुछ भावुक नजर आएंगे.

 

मीन- आज दिन मन में नकारात्मक विचार न आने दें साथ ही अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रहना होगा. ऑफिस के पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें बॉस कार्य को चेक कर सकते हैं. ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों के दिमाग में नये विचार आएंगे आपकी कुशल बुद्धीमता के चलते लाभ मिलने की पूर्ण संभावनाएं है. विद्यार्थी वर्ग करियर ग्रोथ को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. सेहत की बात करें तो पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए अधिक झुककर कार्य करने से बचें. मित्रों और पार्टनर का सहयोग मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उनके साथ मिलकर आध्यात्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *