Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल 30 मई राशिफल 2020 - Ekhabri.com

आज का राशिफल 30 मई राशिफल 2020

मेष- आज के दिन मन को कुछ अच्छा कम लगेगा, इसलिए प्रभु का स्मरण, दर्शन एवं पाठ करें, उनकी कृपा से सब ठीक हो जाएगा . कार्य न बनने के कारण तनाव हो सकता है, कोई न कोई सहयोगी अवश्य मिलेगा जिससे काम आसानी से पूर्ण हो जाएगा. बिज़नेस करने वालों की कोई बड़ी डील पक्की होने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर इसको पूरा करने के लिए आपको एड़ी-चोटी का जोड़ लगाना पड़ सकता है. हाई बी.पी को कंट्रोल में रखें, अन्यथा दिन भर स्वास्थ्य को लेकर परेशान होना पड़ेगा कई दिनों से मित्रों से वार्तालाप नहीं हुई है तो समय निकाल कर उनसे बात करें.

 

वृष- आज के दिन की ग्रहीय स्थिति देखी जाएं तो आपके लिए अत्यंत लाभकारी है, टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को सरल करें. विदेशी भाषा अगर सीखने की सोच रहें हैं तो उसके लिए भी समय उपयुक्त है. नौकरी से जुड़े लोगों को कार्य पर ध्यान देना चाहिए कार्यों में लापरवाही करने से बचे. व्यापारी वर्ग की बात करें तो उन लोगों की सलाह पर निवेश करें, जो अनुभवी हों. दाँतों से संबंधित दिक्कतों के प्रति अलर्ट रहें. आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्तों को मज़बूत बनाएगा. अचानक मिला कोई सुखद संदेश आपके मन को प्रसन्न करने वाला हो सकता है.

 

मिथुन- आज के दिन सजग होकर प्रयास करना होगा. अपनों के प्रति थोड़ा अधिक विश्वास रखने की जरूरत है. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो यदि कार्य को नए तरीके से लांच करना चाहते हैं, या नया बदलाव करने की सोच रहे हैं तो बॉस से इस विषय पर बात करनी चाहिए सकारात्मक परिणाम मिलेगा. चल रहे लॉकडाउन की वजह से यदि बिज़नेस में दिक्कतें आ रही हैं तो अभी धैर्य बनाए रखें, जल्द ही स्थितियों में सुधार होता नजर आने वाला है. सेहत में पुराने रोगों के प्रति सावधान रहना होगा. घर के सदस्यों के साथ इस समय का आनंद लें.

 

कर्क- आज के दिन आत्मविश्वास कुछ कमजोर होता हुआ नजर आएगा. जिन कार्यों को आप आसानी से पूर्ण कर लेते थे वह भी आज पहाड़ की तरह सामने खड़े होंगे. लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे आइडिया आएंगे. ऑफिशियल कार्य में कुछ नया करने की आवश्यकता है, कार्य के पैटर्न में चेंज लाना भी उत्तम रहेगा. युवा वर्ग अपने स्वभाव पर ध्यान दें, नहीं तो दूसरों के सामने मान-सम्मान खो सकते हैं. मादक पदार्थ का सेवन करते हैं, तो अलर्ट हो जाएं आप किसी गंभीर बीमारी को निमंत्रण दे रहें हैं. यदि मामा के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें.

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह- आज के दिन इस राशि वालों को अपने मूल स्वभाव को सर्वप्रथम बनाएं रखना होगा, वहीं एक अच्छे व्यक्तित्व की भी पहचान बनानी है. ऑफिशियल बाधाओं में बॉस का पूरा सहयोग प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर प्रबंधन क्षमता भी काफी कुशल रहने वाली है. व्यापारियों को सरकार के बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए क्योंकि सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले ग्रह आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सेहत में आज पीठ व कमर दर्द आपको परेशान कर सकती है. दिखावे में अत्यधिक खर्च आगे के लिए परेशान कर सकता है. यदि घर पर हैं तो जीवनसाथी को समय दें.

 

कन्या- आज का दिन आनंद व प्रसन्नता के साथ व्यतीत करना चाहिए. पुराने किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होने की संभावना है. सबसे हल्की फुल्की बातें कर उनका दिल जीत सकते हैं. ऑफिशियल कार्य करते समय बस एक बात ध्यान रखें, एडमिनिस्ट्रेटिव पॉवर का उपयोग करना है न कि दुरुपयोग इसलिए साथ काम कर रहें लोगों को प्रसन्न रखें. बिजनेस से संबंधित लोगों को समय की मांग को देखते हुए धैर्य बनाए रखना होगा. जो लोग देर तक लैपटॉप पर कार्य करते हैं उनको सर्वाइकल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. सदस्यों से विवाद होने पर मनमुटाव रखने से बचें, अन्यथा रिश्ते कमजोर होंगे.

 

तुला- आज के दिन निवेश को लेकर प्लान करना उत्तम रहेगा. यदि किसी कारण वश आपकी पूजा छूट गई थी तो उसे भी पुनः स्टार्ट करने की योजना बनाएं. ऑफिशियल कार्य के प्रति सजग रहना होगा, क्योंकि कार्यों को लेकर दिमाग काफी एक्टिव चल रहा है. पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को पार्टनर के बताए गए सुझावों को महत्व देना चाहिए. अचानक क्रोध या किसी प्रकार की व्यथा आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं दिन बैलेंस रहे इस बात का ध्यान रखें. घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने की सोच रहें हैं तो सदस्यों के साथ मिलकर इसको पूरा करें, लेकिन ध्यान रहे नियमों का उल्लंघन न हो.

Read Also  आज का राशिफल 20 जुलाई 2020

 

वृश्चिक- आज के दिन आपको कुछ आध्यात्मिक प्रवृत्ति रखनी होगी या यूं कहें की ग्रह नक्षत्र स्वतः ही आध्यात्मिक विचारों का प्रस्फुटन करेंगे. ऑफिशियल कार्यों में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी, आपके सहयोगी और उच्चाधिकारी दोनों ही स्तर के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे. व्यापारी वर्ग अधिक माल डंप करने से बचें भारी नुकसान हो सकता है. युवा वर्ग संगति पर ध्यान देते हुए, अच्छे मित्रों की लिस्ट को बढ़ाएं. बेवक्त भोजन करना वर्तमान समय में ठीक नहीं वहीं दूसरी ओर कब्ज से संबंधित दिक्कतों के प्रति भी अलर्ट रहें. सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं, संभव हो तो किसी गरीब बच्चे की मदद करनी चाहिए.

 

धनु- आज के दिन खुद को व्यस्त रखना है, क्योंकि खाली समय आते ही बेवजह की चिंताएं घेर सकती हैं. किसी को दिया गया कर्ज वापस मिल सकता है. नौकरी से जुड़े लोगों कि बात करें तो जिन पर कोई विभागीय कार्यवाही चल रही है उन लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होगा. व्यापारी वर्ग ग्राहकों से तैश में आकर बात न करें. कई दिनों से किसी रोग को लेकर परेशान चल रहें हैं, और खासा आराम भी नहीं मिल रहा है तो डॉक्टर की सलाह से पैथी बदल लेनी चाहिए ऐसा करना आपके लिए लाभदायक होगा. विवाह योग्य लोगों को जल्दबाजी में निर्णय न लेते हुए सूझबूझ दिखानी होगी.

 

मकर- आज के दिन ग्रह नक्षत्रों को देखते हुए यह स्पष्ट हो रहा है कि ज्ञान वृद्धि होने वाली चल रही है, स्वयं की कमी को तत्काल स्वीकार करते हुए त्रुटियों को दूर करना चाहिए. कल की ही भांति आज भी ऑफिशियल कार्यों को कूल होकर पूरा करना है. बॉस के साथ बहुत अच्छा तालमेल बनाकर चलें. व्यापार को कैसे आगे बढ़ाए इसको लेकर प्लानिंग करना सर्वोत्तम रहेगा. थायराइड से संबंधित कोई परेशानी चल रही है तो इस ओर सचेत हो जाएं, यदि आप घर से बाहर रहते हैं तो मां के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और उनको भी रहने की सलाह दें.

Read Also  आज का राशिफल

 

कुंभ- आज के दिन जीवन में आ रहे संकट और चुनौतियों को पराजित करते हुए आपको विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करना है. दरअसल आपका आत्मबल ही आपको उन्नति के मार्ग में ले जाएगा. कारोबार के सिलसिले में जो लोग कई दिनों से परेशान चल रहे हैं उनको कोई उम्मीद की किरण अवश्य मिलेगी तब तक धैर्य का दामन न छोड़े. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा सुख-सुविधाओं में समय व्यर्थ हो सकता है. वैश्विक महामारी को लेकर भी अलर्ट रहना होगा. जिन लोगों कि शुगर की दवाई चल रही है वह लापरवाही न करें. घनिष्ठ मित्रों का पूर्ण समर्पण रहेगा जिसको लेकर मानसिक शांति प्राप्त होगी.

 

मीन- आज के दिन आपको रिलेक्श करने का मौका कम मिल सकता है. किसी ऑफिसियल काम के चलते पूरा दिन देना पड़ेगा. वहीं दूसरी ओर यह भी हो सकता है कार्य में गुणवत्ता न आने की वजह से वह कार्य आपको पुनः करना पड़े. थोक व्यापारियों का दिन शुभ है उनको बड़े मुनाफे हाथ लग सकते हैं. महिलाओं को पारिवारिक आयोजन में सभी की ओर से सकारात्मक प्रोत्साहन मिल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से फिसल कर चोट लगने की आशंका है. जिसमें मुख्यता आपके सिर को डैमेज कर सकता है. छोटी बहन का स्वास्थ्य यदि खराब है, तो उनकी जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *