शेखर सुमन संजय लीला भंसाली के एपिक शो ‘हीरामंडी’ के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस मोस्ट अवेटेड सीरीज में एक्टर नवाब जुल्फिकार का रोल प्ले करते नजर आएंगें। इन सबके बीच एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू मे अपने करियर को लेकर बात की। इस दौरान शेखर ने अपने 90 के दशक के मोस्ट पॉपुलर रहे सिटकॉम ‘देख भाई देख’ को भी याद किया। साथ ही शो की शूटिंग को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया।
अभिनेता शेखर सुमन ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान ‘देख भाई देख’ की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे बिना पंखे या एयर कंडीशनर के भी कलाकार और क्रू सेट पर कड़ी मेहनत करते थे और सेट पर अभिनेता कॉमेडी-सीरीज़ की शूटिंग के दौरान बेहोश हो जाते थे। वे 10-20 मिनट के लंबे शॉट लेते थे। दरवाजे चारों तरफ से बंद थे। यह पहली बार था जब हम मल्टी-कैम के साथ शूटिंग कर रहे थे, जिसमें कई बड़ी लाइटें थीं, और कोई पंखा या एयर कंडीशनिंग नहीं थी। आदमी भून कर, ताल कर, बरबाद हो कर बाहर निकलता था, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। जब मैं एक को-एक्टर को क्यूत देने के लिए मुड़ा, तो मैंने देखा कि वह बेहोश हो गई थी। फिर, जब मेरी नजर फरीदा जलाल पर पड़ी तो मैंने देखा कि वह भी वहीं लेटी हुई थीं।
शेखर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत गिरीश कर्नाड की फिल्म उत्सव से की थी। इस फिल्म में उन्होंने रेखा, शंकर नाग, अमजद खान और शशि कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। बाद में वे टॉक शो–‘मूवर्स एन शेकर्स’, ‘सिंपली शेखर’ और ‘कैरी ऑन शेखर’ से खूब पॉपुलर हुए थे। इसके बाद शेखर सुमन स्टैंडअप कॉमेडी शो–‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ में जज के रूप में नजर आए। शेखर को आखिरी बार संजय दत्त-अदिति राव हैदरी स्टारर ‘भूमि’ (2017) में देखा गया था।
शेखर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी में नवाब जुल्फिकार का किरदार निभाया है। पीरियड-ड्रामा सीरीज़ में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और फरदीन खान भी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगें। वहीं शेखर के बेटे अध्ययन भी शो में नवाब ज़ोरावर के रूप में अहम भूमिका में दिखेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...