Google Analytics Meta Pixel Lockdown5.0 जो है unlock 1.0 खुलेंगे होटल,शॉपिंग मॉल मंदिर पर - Ekhabri.com

Lockdown5.0 जो है unlock 1.0 खुलेंगे होटल,शॉपिंग मॉल मंदिर पर

दिल्ली। लॉकडाउन को लागू हुए आज 68 दिन होगये हैं।अब देश चरणबद्ध तरीके से अनलॉक होने जा रहा है। लॉकडाउन आगे बढ़ चुका है, जिसे 1 से 30 जून 2020 तक लागू किया गया है। इस दौरान कंटेनमेंट क्षेत्रों के बाहर कई सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।

केंद्र सरकार ने अनलॉक के लिए तीन चरणों की योजना बनाई है। पहला चरण 8 जून से लागू होगा। इसके तहत 8 जून के बाद होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थल शर्तों के साथ खुलेंगे। स्कूल-कॉलेज खोलने पर फैसला जुलाई में राज्य सरकारों द्वारा किया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने और सिनेमा हॉल जैसे स्थान आम लोगों के लिए खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। पढ़ें मंत्रालय द्वारा दिए गए सारे दिशानिर्देश।

चरण 1:सार्वजनिक स्थानों और पूजा के सार्वजनिक स्थान; होटल, रेस्तरां और अन्य आतिथ्य सेवाएं और शॉपिंग मॉल को 8 जून, 2020 से खोलने की अनुमति दी जाएगी। सरकार इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करेगी

चरण 2:स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक / प्रशिक्षण / कोचिंग संस्थान आदि, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार-विमर्श के बाद खोले जाएंगे।

चरण 3:अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा, मेट्रो रेल का संचालन, सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क आदि के लिए तिथियों का निर्धारण स्थिति के आकलन के आधार पर किया जाएगा। अगले एक महीने के लिए कंटेनमेंट जोन के बाहर की सभी गतिविधियों को फिर से चरणों में खोलने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। कंटेनमेंट जोन के बाहर आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी छूट। एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की जरुरत नहीं होगी।

रात्रि कर्फ्यू और मेट्रो परिचालनआवश्यक गतिविधियों को छोड़कर, पूरे देश में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच व्यक्तियों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी: गृह मंत्रालय। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं को अगले नोटिस तक बंद रखा जाएगा: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन

सख्त नियमों का करना होगा पालनसार्वजनिक स्थानों, परिवहन और दफ्तरों में मास्क पहनना होगा अनिवार्य। हर व्यक्ति को सार्वजिक स्थानों पर छह फीट (दो गज) की दूरी बनानी होगी। बड़ी संख्या में भीड़ पर प्रतिबंध जारी रहेगा। लेकिन शादी समारोह में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं होने चाहिए। दुकानों में सामाजिक दूरी का पालन करना होगा, एक बार में पांच से अधिक लोग खड़े नहीं रह पाएंगे। सार्वजनिक स्थान पर थूकना जुर्माने के साथ दंडनीय अपराध होगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब, पान, गुटखा तंबाकू का सेवन प्रतिबंधित रहेगा। गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों और बुजुर्गों को घरों में रहने के निर्देश।

कंटेनमेंट जोन में नहीं मिलेगी अधिक छूट, जारी रहेगा लॉकडाउन लॉकडाउन के पांचवे चरण में कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक जारी रहेगी सख्ती। कंटेनमेंट जोन में सिर्फ जरूरी सेवाओं की ही इजाजत होगी। यहां लोगों की आवाजाही पर जारी रहेगा पहले की तरह प्रतिबंध। इस जोन में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और घर-घर की जांच होगी। राज्यों की तरफ से कंटेनमेंट जोन के बाहर बफर जोन बनाए जा सकते हैं जहां जिला प्रशासन अपने अनुसार पाबंदियां लगा सकता है।

लॉकडाउन के चार चरण
लॉकडाउन : कब से कब तक : क्या फैसले थे
1.0. : 25 मार्च से 14 अप्रैल : काफी ज्यादा सख्ती
2.0 : 15 अप्रैल से 3 मई : जरूरी सामान बेचने की छूट मिली
3.0. : 04 मई से 17 मई : प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन व बस चलीं
4.0 : 18 मई से 31 मई : घरेलू विमान सेवाएं शुरू, कई बाजार खुले

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

छत्तीसगढ़ में रबी फसलों का रकबा बढ़ाने पर जोर, फसल विविधीकरण की बनेगी कार्ययोजना

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...

तिब्बत में भूकंप, कई कि हुई मौत घायलों की स्थिति खराब 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *