Google Analytics Meta Pixel हड़ताल में बढ़ाई सीमेंट की कीमतों, प्रति बोरी 300 पार, कालाबाजारी का मिला मौका - Ekhabri.com

हड़ताल में बढ़ाई सीमेंट की कीमतों, प्रति बोरी 300 पार, कालाबाजारी का मिला मौका

  ट्रेको की हड़ताल से परिवहन ठप

रायपुर। सीमेंट कंपनियों और ट्रक मालिकों की हड़ताल ने आम आदमी को जेब ढीली कर दी है। हड़ताल के कारण सीमेंट पहुंच नही पा रहा जिसके कारण इसका दाम बढ़ कर 300 रुपए बोली पर पहुंच चुका है। कालाबाजारी इतनी हावी हो गई है की जिनके पास स्टौक है वो मनमानी दाम वसूल रहे हैं।

बता दें कि पिछले 10 दिनों से ट्रक मालिक हड़ताल पर है और सीमेंट कंपनियों में मेन्टेंस के अलावा कोई काम नहीं हो रहा है। ट्रक मालिक डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन में 40 फीसदी वृद्धि की मांग कर रहे है, मगर सीमेंट कंपनियां इसके लिए तैयार नहीं है। यही कारण है की हड़ताल जारी है। राज्य का बलौदाबाजार जिले सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक जिला है। यहां से राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में सीमेंट भेजा जाता है। यहां करीब 9 सीमेंट की प्लांट है, जिनकी दो-दो यूनिट है और प्रत्येक यूनिट से 10 हजार टन क्लिंकर और 10 हजार टन सीमेंट की सप्लाई होती है। इसमें केवल अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के पास रेल्वे ट्रैक है,वहीं श्री सीमेंट ने हालही में एक रेल्वे ट्रैक खरीदा है। अन्य कंपनियां परिवहन के लिए ट्रकों के भरोसे है।
परिवहन नही होने से सीमेंट कंपनियां भी बंद है।

रुक गए हैं बड़े काम

खुले बाजार में सीमेंट बेचने वाले संचालकों का कहना है कि कंपनी से ही सीमेंट नहीं आ रहा। जिनके पास स्टॉक है, वह मनमर्जी से बेच रहे है। मगर बड़ी रैक नहीं आने से बड़े निर्माण कार्य सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है, सरकारी निर्माण कार्य तो लगभग बंद हो गए है,क्योंकि जितने माल की सप्लाई उन्हें चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। इसके अलावा भी राजधानी में कई बड़े कंसट्राक्शन एरिया में भी काम बंद करने की नौबत आ गई है। अधिक मूल्य में सीमेंट खरीदने से अच्छा काम रोकना है।

Read Also  मनु भाकर को कांस्य पदक पर मुख्यमंत्री की बधाई

ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सर्राफ ने चर्चा करते हुए बताया कि ट्रक एसोसिएशन की मात्र एक सूत्रीय मांग है कि परिवहन भाड़ा में 40 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। 90 रुपए डीजल की कीमत पहुंचगई है। सीमेंट कंपनियां वर्ष 2012 के तय दर पर ही परिवहन कराना चाहती है। ये कैसे संभव है। 2012 में डीजल की कीमत 45-50 रुपए थी, अब 9 साल बाद परिवहन दर में वृद्धि की ट्रक मालिक मांग कर रहे है, मगर सीमेंट कंपनियां यह नहीं समझ रही है। उन्होंने बताया की मांग न पूरी होने पर हड़ताल जारी रहेगी। फिलहाल बलौदाबाजार जिले में ही एक हजार से ज्यादा ट्रके पिछले 10-12 दिनों से खड़ी हुई है।

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...