यह पर्यटन स्थल मुख्यतः श्रृंगी ऋषि आश्रम के लिये जाना जाता है। यहाँ की ऐतिहासिक मान्यता है कि श्रृंगी ऋषि सप्तऋषियों मेंं से एक हैं, ये वही ऋषि थे जिनके आशीर्वाद से राजा दशरथ को पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी। हल्के घने जंगलों के बीच पहाड़ियों के ऊपर भोलेनाथ का मंदिर है, जिसके दर्शन के लिए सीढ़ियों के सहारे लंबी चढ़ाई करनी पड़ती है। यह मंदिर कर्णेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहाँ प्रतिवर्ष भव्य मेला का भी आयोजन किया जाता है।
यहीं पहाड़ी पर एक छोटा सा कुंड है,ऐसी मान्यता है कि यह कुंड महानदी का उद्गम स्थल है। इस सूखे पथरीली पहाड़ी के शीर्ष पर पानी का कुण्ड होना वाकई किसी अजूबे से कम नहीं। पहाड़ी से ठीक नीचे उतरने पर फिर एक आश्रम मिलता है।यही महर्षि श्रृंगी ऋषि के आश्रम की यात्रा का अंतिम पड़ाव है।
आश्रम से संबंधित ऐसी है मान्यताएं- मान्यताओं के अनुसार सप्त ऋषियों में सबसे वरिष्ठ अंगिरा ऋषि को माना गया है।महर्षि श्रृंगी ऋषि आश्रम के दक्षिण दिशा में ग्राम पंचायत रतवा के समीप स्थित नवखंड पर्वत में उन्होंने तप किया था। इसी पर्वत की एक छोटी सी गुफा में अंगिरा ऋषि की मूर्ति विराजित हैं। श्रद्धालुओं में उनके प्रति अटूट आस्था है,जो भी दर्शन करने आते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
पर्वत शिखर पर अंगिरा ऋषि के अलावा भगवान शिव, गणेश, हनुमान की मूर्तियां स्थापित है और पर्वत के नीचे एक यज्ञ शाला भी है। इसके अलावा पर्वत के शिखर पर पदचिन्ह को लेकर ऐसी मान्यता है कि जब श्रीराम वनवास के लिए निकले थे, तब उनका आगमन अंगिरा ऋषि के आश्रम में हुआ था, जिससे उनके कदमों के चिन्ह बन गया और ये पद चिन्ह उसी समय का है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...