बछवाड़ा, बेगूसराय/सं (राकेश यादव)। प्रखंड क्षेत्र के विद्युत सव्स्टेशन के सभी सात फीडर में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए तार व पोल की स्थिति बदहाल हालत में है। इस तार और पोल पर जंगल झार उग जाने से बारिस में खासकर फ़ॉल्ट होने से उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। विभाग द्वारा पोल तार की समय समय पर सफाई नहीं जाने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जिस कारण विद्युत विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इलाके के विभिन्न पोल तार पर जंगल झाड़ उग जाने से हल्की सी हवा चलने या बरसात होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। जिससे इलाके के लोगो को बिजली से वंचित होना पड़ता है। बछवाड़ा विधुत सवस्टेशन के सात फीडर में एक कृषि फीडर है शेष छह फीडर लगभग 250 ट्रांसफार्मर लगे हुए है जिससे करीब 25 से 28 हजार उपभोक्ता का बिजली आपूर्ति होता है। लेकिन कुछ ट्रांसफार्मर को छोड़ दिया जाय तो लगभग सभी ट्रांसफार्मर का स्वीच ख़राब है। जिस कारण किसी गांव में अगर 440 वोल्ट के तार में गरबरी होने पर उस फीडर का लाइन बंद करते काम किया जाता है जिस कारण उस फीडर के सैकड़ो उपभोक्ता घंटो बिजली के लाभ से वंचित रहते है। वही बरसात के दिनों में बिजली के सभी फीडर के तार पोल एवं ट्रांसफार्मर जंगल झार उग जाने से हमेशा ट्रांसफ़ॉर्मर में फ़ॉल्ट की समस्या उत्पन्न होते रहती है। जिस कारण ठीक से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाती है जिस कारण दिन भर बिजली का आना और जाना लगा रहता है। बिजली उपभोक्ता राजेश राय उर्फ़ दारा,मृत्यंजय कुमार जीतेन्द्र कुमार,मनोज कुमार राहुल,शशि रंजन उर्फ़ छोटू,मनीष कुमार,संजय कुमार,बिनोद कुमार,पंकज कुमार,दिनेश कुमार आदि लोगो का कहना था कि बिजली की तार पोल की समस्या को लेकर कई बार विधुत विभाग के अधिकारी से ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया लेकिन पदाधिकारी पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
उपभोक्ताओं ने कहा रानी गांव के समीप बिजली का पोल टूटकर जमीन से तीन से चार फिट निचे है। बिजली भी प्रवाहित है। जिसकी शिकायत उपभोक्ताओ ने कार्यालय के शिकायत पुस्तिका में दर्ज कर दिया लेकिन दो माह वित् गए उसे ठीक नहीं किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर के मनरेगा कार्यालय के समीप बिजली की तार करीब छह से सात फीट की हाईट से गुजरी है। इलाके के लोग हमेशा कार्यालय किसी न किसी काम से आते जाते रहते हैं। कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। वहीं बेगमसराय गांव के दलित बस्तीसुरों,आलमपुर,बछवाड़ा बाजार,फतेहा,रसीदपुर आदि जगहों में लगाए गए ट्रांसफ़ॉर्मर पर जंगल झाड़ उग जाने से बिजली हमेशा बाधित रहती है। बिजली तार और पोल पर झाड़ियों के उग जाने से हमेशा फ़ॉल्ट होते रहता है।
देखें वीडियो:
उपभोक्ताओ का कहना है कि बिजली विभाग द्वारा पांच हजार से ज्यादा रुपए हो जाने पर विभाग द्वारा बिजली काट दिया जाता है। लेकिन बिजली तार पोल के मरम्मती की राशि बिजली विभाग द्वारा प्रतिमाह दी जाती है लेकिन कर्मी द्वारा ठीक नहीं किया जाता है। उपभोक्ताओं का कहना था कि विभाग द्वारा इलाके के जर्जर तार और पोल को जल्द ठीक कर बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से किया जाय नहीं तो आंदोलन किया जायगा।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...