Google Analytics Meta Pixel अब करें पांच दिन तक बात, दमदार बैटरी के साथ लांच हुुआ यह मोबाइल - Ekhabri.com

अब करें पांच दिन तक बात, दमदार बैटरी के साथ लांच हुुआ यह मोबाइल

नई दिल्ली- यदि आपको भी इस बात की शिकायत है कि आपके स्मार्टफोन में कम पावर की बैटरी है तो आपकी यह शिकायत अब शायद दूर हो जाएगी, क्योंकि Oukitel WP15 5G नाम से एक स्मार्टफोन बाजार में आ गया है जिसमें 15600mAh की बैटरी है और इसकी डिजाइन रग्ड है। Oukitel WP15 5G की बैटरी को लेकर 130 घंटे की कॉलिंग का दावा किया गया है, जबकि स्टैंडबाय टाइम 1,300 घंटा है। फोन की डिजाइन कार्बन फाइबर टेक्स्चर वाली है और इसे IP68 की रेटिंग मिली है जिसका मतलब यह है कि यह फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक आराम से रह सकता है। हाई टेंपरेचर और प्रेशर के लिए इसे IP69K की रेटिंग भी मिली है। Oukitel WP15 5G के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 299.99 डॉलर यानी करीब 22,200 रुपये है। फोन सिंगल क्लासिक ब्लैक कलर में मिलेगा। इसे AliExpress से खरीदा जा सकता है। पहले 100 ग्राहकों को फोन के साथ Oukitel V10 स्मार्टवॉच मुफ्त में मिलेगी, जबकि 101 से 600 तक के खरीदारों को मुफ्त में एक ईयरबड्स मिलेगा।
Oukitel WP15 5G की स्पेसिफिकेशन
Oukitel WP15 5G में एंड्रॉयड 11 है। इसके अलावा इसमें 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Oukitel WP15 5G का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Oukitel WP15 5G में ट्रिपल  रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 0.3 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
Oukitel WP15 5G की बैटरी
इस मोबाइल में 15600mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन को पांच घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB टाईप-सी, ब्लूटूथ v5.1, Wi-Fi 802.11 ac, डुअल 5G, Wi-Fi डायरेक्ट और NFC का सपोर्ट है। फोन का वजन 485 ग्राम है।

Read Also  तमिलनाडु पहुंचेगा साइक्लोन दितवाह, श्रीलंका में तबाही के बाद दक्षिण के इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज,फ्लाइट और ट्रेन सर्विस पर ब्रेक

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...