नाटो ने चेताया है कि यूक्रेन में वर्षों तक युद्ध चल सकता है। अगर देश के पूर्वी भाग पर यूक्रेन का कब्जा बरकरार रखना है तो सहयोगी देशों को उसकी मदद बनाए रखनी होगी। यह बात नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कही है। नाटो प्रमुख ने कहा, यूक्रेनी सेना को अत्याधुनिक हथियार देकर ही पूर्वी यूक्रेन का डोनबास (लुहांस्क और डोनेस्क) इलाका रूसी सेना से मुक्त कराया जा सकता है। डोनबास के एक हिस्से पर रूस समर्थित विद्रोहियों ने 2014 में कब्जा कर लिया था। इस युद्ध में दोनों प्रांतों के ज्यादातर हिस्से पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है।
एक अखबार से साक्षात्कार में स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, कीव पर कब्जे में विफल रहने के बाद रूसी सेना ने डोनबास पर ध्यान केंद्रित किया है। अब उस इलाके पर फिर से कब्जा करने में यूक्रेन को वर्षों लग सकते हैैं और इस कार्य में उसे मित्र देशों के सहयोग की जरूरत होगी। लेकिन इसमें बड़ी राशि खर्च होगी। मदद के तौर पर अत्याधुनिक हथियार देने होंगे, दुनिया में ऊर्जा पैदा करने वाले उत्पादों के मूल्य बढ़ेंगे और खाद्यान्न महंगा होगा।
शुक्रवार को यूक्रेन की यात्रा कर चुके ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भी यूक्रेन को लंबे समय तक मदद की आवश्यकता जताई है। उन्होंने यूक्रेनी सेना को प्रशिक्षित करने का प्रस्ताव भी रखा। कहा, लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए यूक्रेन को युद्ध में थकना नहीं है। यूक्रेन को युद्ध लड़ने के साथ ही देश का पुनर्निर्माण करना होगा। सब कुछ यूक्रेन की क्षमता पर निर्भर करेगा, जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह देश की सेना, पुलिस और नेशनल गार्ड से लगातार मिल रहे हैैं। उनका मूड भांप रहे हैैं। वे हौसले से भरे हुए हैैं, इसलिए हमें युद्ध में जीत को लेकर कोई संदेह नहीं है। हम अपनी खोई जमीन फिर से प्राप्त करेंगे।
उधर, लुहांस्क प्रांत पर पूर्ण नियंत्रण के लिए रूसी सेना ने सीविरोडोनेस्क पर एक दिन बाद फिर से हमले तेज कर दिए। रूसी सेना ने वहां पर भीषण गोलाबारी और राकेट हमले किए। शहर को पूरी तरह से घेर चुकी रूसी सेना कुछ इलाकों में आगे बढ़ी है। गवर्नर सेरही गैदाई ने माना है कि शहर के मुख्य इलाके रूसी सेना के कब्जे में चले गए हैैं। पड़ोसी शहर लिसिचांस्क में रूसी हमलों से कई बड़ी इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। रूसी सेना एक बार फिर खार्कीव पर कब्जे की कोशिश में जुटी है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 23, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिलदहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती की लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। अभी...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ में सुशासन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ किया गया। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण रोजगार, आजीविका सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा...
By User 6 /
June 23, 2026 /
रायपुर, 22 जून 2026।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के अंतर्गत विशेष लक्की ड्रॉ का सफल आयोजन सोमवार को मंडल मुख्यालय, सेक्टर-19, नवा रायपुर अटल नगर में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी...
By User 6 /
June 23, 2026 /
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार रेत माफियाओं की संदिग्ध घटनाएं देखने को मिल रही है। बड़ी खबर है कि अवैध रेत खनन और परिवहन रोकने के लिए रायपुर से अंबिकापुर पहुंची खनिज विभाग की टीम पर रेत माफिया ने हमला कर...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...