Google Analytics Meta Pixel वर्षों चल सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध - Ekhabri.com

वर्षों चल सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध

नाटो ने चेताया है कि यूक्रेन में वर्षों तक युद्ध चल सकता है। अगर देश के पूर्वी भाग पर यूक्रेन का कब्जा बरकरार रखना है तो सहयोगी देशों को उसकी मदद बनाए रखनी होगी। यह बात नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कही है। नाटो प्रमुख ने कहा, यूक्रेनी सेना को अत्याधुनिक हथियार देकर ही पूर्वी यूक्रेन का डोनबास (लुहांस्क और डोनेस्क) इलाका रूसी सेना से मुक्त कराया जा सकता है। डोनबास के एक हिस्से पर रूस समर्थित विद्रोहियों ने 2014 में कब्जा कर लिया था। इस युद्ध में दोनों प्रांतों के ज्यादातर हिस्से पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है।
एक अखबार से साक्षात्कार में स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, कीव पर कब्जे में विफल रहने के बाद रूसी सेना ने डोनबास पर ध्यान केंद्रित किया है। अब उस इलाके पर फिर से कब्जा करने में यूक्रेन को वर्षों लग सकते हैैं और इस कार्य में उसे मित्र देशों के सहयोग की जरूरत होगी। लेकिन इसमें बड़ी रा‍शि खर्च होगी। मदद के तौर पर अत्याधुनिक हथियार देने होंगे, दुनिया में ऊर्जा पैदा करने वाले उत्पादों के मूल्य बढ़ेंगे और खाद्यान्‍न महंगा होगा।
शुक्रवार को यूक्रेन की यात्रा कर चुके ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भी यूक्रेन को लंबे समय तक मदद की आवश्यकता जताई है। उन्होंने यूक्रेनी सेना को प्रशिक्षित करने का प्रस्ताव भी रखा। कहा, लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए यूक्रेन को युद्ध में थकना नहीं है। यूक्रेन को युद्ध लड़ने के साथ ही देश का पुनर्निर्माण करना होगा। सब कुछ यूक्रेन की क्षमता पर निर्भर करेगा, जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह देश की सेना, पुलिस और नेशनल गार्ड से लगातार मिल रहे हैैं। उनका मूड भांप रहे हैैं। वे हौसले से भरे हुए हैैं, इसलिए हमें युद्ध में जीत को लेकर कोई संदेह नहीं है। हम अपनी खोई जमीन फिर से प्राप्त करेंगे।
उधर, लुहांस्क प्रांत पर पूर्ण नियंत्रण के लिए रूसी सेना ने सीविरोडोनेस्क पर एक दिन बाद फिर से हमले तेज कर दिए। रूसी सेना ने वहां पर भीषण गोलाबारी और राकेट हमले किए। शहर को पूरी तरह से घेर चुकी रूसी सेना कुछ इलाकों में आगे बढ़ी है। गवर्नर सेरही गैदाई ने माना है कि शहर के मुख्य इलाके रूसी सेना के कब्जे में चले गए हैैं। पड़ोसी शहर लिसिचांस्क में रूसी हमलों से कई बड़ी इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। रूसी सेना एक बार फिर खार्कीव पर कब्जे की कोशिश में जुटी है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *