Google Analytics Meta Pixel चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइलें बना रहा सऊदी अरब - Ekhabri.com

चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइलें बना रहा सऊदी अरब

अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि चीन अब सऊदी अरब को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में मदद कर रहा है। अमेरिकी एजेंसियों के हवाले से कहा गया है कि सऊदी अरब चीन की मदद से मिसाइल बनाने में सक्रिय है। वह चीन से पहले मिसाइल खरीदता रहा है, लेकिन इससे पहले उसने खुद से मिसाइल नहीं बनाई थी। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट सीएनएन ने सेटेलाइट से ली गई तस्वीरों के आधार पर कहा है कि सऊदी अरब में कम से कम एक जगह पर मिसाइलों का निर्माण चल रहा है।
सऊदी अरब द्वारा मिसाइल निर्माण करने से खाड़ी के देशों के बीच ताकत का संतुलन बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। सऊदी अरब और ईरान के बीच दुश्मनी है। अमेरिका, यूरोप, इजरायल और खाड़ी के देश ईरान पर अपना मिसाइल कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ाने का दवाब डालते रहे हैं। ईरान के साथ इन देशों की न्यूक्लियर डील पर बातचीत भी हो रही है। अगर सऊदी अरब खुद मिसाइलों का निर्माण करता है तो ईरान को मिसाइल बनाने से रोकना कठिन होगा।
हथियार विशेषज्ञ और मिडिलबरी इंस्टीट्यूट आफ इंटरनेशनल स्टडीज में प्रोफेसर जेफरी लुईस के अनुसार वर्तमान में दुनिया का ध्यान ईरान के बड़े बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर केंद्रित है। इन केंद्रों की जांच भी की जाती है। दूसरी ओर सऊदी अरब ने बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्पादन की समान स्तर से जांच की इजाजत नहीं दी है। सऊदी अरब द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों के घरेलू उत्पादन से पता चलता है कि मिसाइल प्रसार को नियंत्रित करने के लिए किसी भी राजनयिक प्रयास में सऊदी अरब जैसे अन्य क्षेत्रीय देशों को शामिल करने की आवश्यकता होगी।
दूसरी ओर, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि सऊदी अरब और चीन व्यापक रणनीतिक साझेदार हैं। दोनों देशों ने सैन्य व्यापार क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में मैत्रीपूर्ण सहयोग बनाए रखा है। इस तरह का सहयोग किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करता है। इसमें बड़े पैमाने पर हथियारों का प्रसार शामिल नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

शमी के पौधे को लगाए घर पर ग्रहों पर होगा अच्छा असर, नकारात्मक चीजें रहेगी घर के बाहर

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
शमी का पौधा अपने आप में कई धार्मिक महत्व रखता है, भगवान को अर्पित करने के अलावा यह ग्रहों पर भी अपना असर दिखाता है. इसके साथ ही वह घरों में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, मंत्री ने मंदिर में की विशेष प्रार्थना

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री Lakshmi Rajwade ने उन्हें बधाई दी और इसे नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...