Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के मिशन कायाकल्प की मानीटरिंग भी हो - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के मिशन कायाकल्प की मानीटरिंग भी हो

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों को निजी विद्यालयों से बेहतर बनाने के लिए कटिबद्ध है। इसी इरादे से वह इन्हें सजाने− सवारने में लगी हुई है। उनके कायाकल्प का अभियान चल रहा है किंतु जरूरी हो गया है कि विद्यालयों के हो रहे कायाकल्प कार्य की मानीटरिंग भी हो।

योगी सरकार प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लक्ष्य को प्राप्त करने की ओर तेजी से अग्रसर है। शासन स्तर से कहा गया है कि जल्द ही ऑपरेशन कायाकल्य के तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निर्धारित समय सीमा से पहले लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ विद्यालयों के पूर्व छात्रों का भी सहयोग स्कूलों के कायाकल्प अभियान में शामिल किया जाएगा। जिससे यूपी के स्कूल देश के दूसरों प्रदेशों के समक्ष नजीर बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2018 में ऑपरेशन और बाउंड्रीवॉल व गेट का 76 प्रतिशत काम प्रदेश में पूरा कायाकल्प की शुरूआत की ।इसके तहत विद्यालयों में पीने की व्यवस्था की जा चुका है। प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक का शुद्ध पानी, डेस्क बेंच हो, दिव्यांग मैत्रिक शौचालय, विद्यालयों में बिजली की सुविधा नहीं है उन्हें सोलर पैनेल बिजली जैसे 19 मानकों के माध्यम से कायाकल्प अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही 30 जून तक सभी तेजी से आगे बढ़ रहा है।



प्रदेश सरकार की इच्छा और दृष्टि बिलकुल साफ है किंतु सरकारी आदेश का लागू करने वाली व्यवस्था वही घिसी −पिटी पुरानी है। वह सुधारने के लिए तैयार नहीं। जनता भी पुरानी ही है।अभी कुछ साल पहले स्कूलों में नेट चालू करने के लिए बीएसएनएन विभाग ने राउटर लगाए। बिजली जाने की स्थिति में इनके संचालन के लिए बैटरी लगाईं। पर ये कुछ माह भी न चले। चोरी हो गए। स्कूल से खाना बनाने के सिलेंडर और बर्तन आदि का चोरी होना आम बात है। पुलिस बस सूचना दर्ज कर कार्य की इतिश्री कर देती है।

रेलवे के सामान पर उसकी सील लगी होली है। चाहें उसका दर्पण हो या पंखा। यदि वह चोरी हुआ है तो सामान खुद गवाही देता है।चोरी का माल बताने के लिए सबूत नही खोजने पड़ते। होना ये चाहिए कि प्रदेश में सरकार द्वारा लगने वाले संयत्र पर रेलवे की तरह प्रदेश सरकार की सील गुदी हुई हो। चोरी की हालात में पकड़े जाने पर चोरी के सामान का अगल से पता लग जाए। पंचायतों के स्कूल में काम हो गए। कागज में सब कार्र्वाई पूरी हो गई। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ अलग −अलग जनपद में अलग− अलग दूसरे विभाग से इनकी जांच करांए तो सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी।

Read Also  ट्रक ड्रायवर व हेल्पर से मारपीट कर ट्रक में आगजनी मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार



परिषदीय विद्यालयों के एक शिक्षक मिशन कायाकल्प का सच बताते हुए कहते हैं−सबसे खुला खेल तो पंचायतों द्वारा सरकारी स्कूलों में किया गया है ।बाहर तो जनता फिर भी ध्यान रखती है कितना सीमेंट मिला रहे हैं कितना रेत। सरकारी स्कूलों में टाइलीकरण और मल्टीपल हैंड वॉश, दिव्यांग शौचालय जैसे काम कोरोना काल में स्कूल बंदी के दौरान मौका पाकर कर दिए गए। यही नहीं इंतजार करते हैं, टालते रहते हैं और जब स्कूल की दो-तीन दिन की छुट्टी होती है तब टीचर्स के पीछे उल्टा सीधा काम करा डालते हैं ।टाइलीकरण में दीवारों पर लगे टाइल छूट − छूट कर 15 दिन बाद ही गिरने लगी थी ।बिना मानकों के टॉयलेट बनाए गए हैं ।ऑपरेशन कायाकल्प का काम दो साल तक चलने के बाद मानकों की पुस्तक प्रशासन द्वारा अध्यापकों को बांटी गई। बाद में उस पुस्तक का क्या करें जब बिना मानको के निर्माण कार्य हो चुका ।सरकारी स्कूलों में इस कदर घोटाला किया गया है कि मरम्मत के नाम पर पांच पैसे नहीं लगाए और टॉयलेट्स की मरम्मत के बीच ₹20000 के बिल लगे हैं। कोई नल रिपोर्ट नहीं हुआ जबकि हर स्कूल के नलों का रिबोर दिखाया गया है। यही नहीं सरकारी स्कूलों में आरओ तक लगाए दिखाए गए हैं, जबकि कहीं नही लगे।−−सफाई कर्मियों ने महीना बांध रखा है। सरकारी स्कूल में 90 प्रतिशत सफाई का काम स्कूल स्टाफ को खुद और कुछ बच्चों से कराना होता है क्योंकि सफाई कर्मी तो स्कूल में जाकर झांकने तक नहीं आते,ऊपर से गंदगी पाए जाने पर कार्रवाई सफाई कर्मी पर नहीं होती बल्कि शिक्षक को ही बलि का बकरा बनाया जाता है। कृपया मेरा नाम गुप्त रखे । मैं भी एक छोटी सी सरकारी नौकरी करता हूं।

Read Also  प्रधानमंत्री आवास योजना-विकासखण्ड स्तरीय आवास चौपाल सह हितग्राहियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन



इस शिक्षक की बात का अधिकांश स्कूल के शिक्षक संमर्थन करते हैं किंतु अधिकारियों के आंतक की वजह से कहता कोई नहीं। स्कूलों में ये सारा विकास पंचायत चुनाव के दौरान हुआ। उस समय प्रधान के अधिकार खत्म हो चुके थे। पंचायत सचिव सर्वे− सर्वा थे।मोनिटरिंग के लिए बैठे अधिकारियों का उन्हें वरद हस्त प्राप्त था।

कर्मचारी सेवा नियमावली कहती है कि अपने या अपनी पत्नी और बच्चों के नाम से अपने एक वेतन से ज्यादा खरीद करने वाले अधिकारी हो अपने विभागीय अधिकारी को लिखित में बताना होगा। आय का स्रोत भी बताना होगा। मिशन कायाकल्य के दौरान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी की संपत्ति की जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाए।



बेशक सरकार की योजनाए जनहित की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदारी पर कोई शक नही कर सकता। किंतु योजनाओं को लागू करने वाला अमला तो वही है। उसमें तो कोई सुधार नही हुआ।आज जरूरत उसमें सुधार की है। उसकी कठोर मानिटरिंग की है।

अशोक मधुप (लेखक वरिष्ठ पत्रकार)

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *