हिंदुत्व के मुद्दे पर संकट में घिरी शिवसेना की अगुआई वाली महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के दो शहरों औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदल दिए। इसके अलावा नई मुंबई में बन रहे नए हवाईअड्डे का नामकरण भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सहयोग देने के लिए अपने मंत्रिमंडल के साथियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
शिवसेना के संस्थापक बालासाहब ठाकरे हमेशा मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित औरंगाबाद एवं उस्मानाबाद को क्रमश: संभाजीनगर एवं धाराशिव कहकर पुकारते रहे थे। परंतु, इन दोनों नगरों का आधिकारिक नामांतरण नहीं हो सका था। यहां तक कि दो बार शिवसेना-भाजपा की गठबंधन सरकार रहते हुए भी इन नगरों के नाम नहीं बदले जा सके थे। 2019 में शिवसेना द्वारा कांग्रेस-राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनाए जाने के बाद भाजपा लगातार शिवसेना को इस मुद्दे पर घेरती रही थी। मंत्रिमंडल की बैठक में औरंगाबाद को संभाजीनगर एवं उस्मानाबाद को धाराशिव नाम देने का प्रस्ताव पारित कर दिया। इसके साथ ही नई मुंबई में बन रहे नए हवाईअड्डे का नाम लोकनेता डीबी पाटिल के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है।
उद्धव ने मंत्रिमंडल के साथियों का आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रिमंडल की बैठक मात्र इस नामांतरण के लिए बुलाई थी, क्योंकि एक दिन पहले भी मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस और राकांपा के मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप दोनों पार्टियों के साथियों का पूरा सहयोग मुझे मिला। लेकिन हमारे ही कुछ लोगों ने हमें दगा दिया, जिसके कारण यह राजनीतिक संकट पैदा हुआ है। मुख्यमंत्रियों ने मंत्रिमंडल के साथियों के अलावा अधिकारियों का भी आभार जताते हुए कहा कि कामकाज से संबंधित बाकी विषय अगली मंत्रिमंडल की बैठक में रखे जाएंगे।
कांग्रेस के दो विधायक बैठक छोड़कर चले गए
उद्धव को कांग्रेस और राकांपा के साथ सरकार बनाने के बाद से ही हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरा जाता रहा है। पहले उन्हें भाजपा घेरती रही है और अब विद्रोही विधायकों ने भी उन पर हिंदुत्व के मुद्दे पर निशाना साधा था। इस कलंक से पीछा छुड़ाने के लिए ही उन्होंने लंबे समय से लंबित इन नामांतरण के मुद्दों पर फैसला लेने के लिए मंत्रिमंडल बैठक बुलाई थी। हालांकि यह बैठक शुरू होने के पहले ही कांग्रेस के दो मंत्री वर्षा गायकवाड़ एवं असलम शेख बैठक छोड़कर चले गए। माना जा रहा है कि यदि गुरुवार को प्रस्तावित विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में उनकी सरकार गिर गई तो भी वह कह सकेंगे कि अपने पिता स्वर्गीय बालासाहब ठाकरे की इच्छानुसार उन्होंने उक्त दोनों शहरों का नामकरण कर दिया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 10, 2026 /
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...
By User 6 /
June 9, 2026 /
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...
By User 6 /
June 9, 2026 /
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...
By User 6 /
June 12, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...
By User 6 /
June 9, 2026 /
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...
By User 6 /
June 11, 2026 /
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...
By User 6 /
June 9, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...