Google Analytics Meta Pixel सेरेना पहले दौर में हार के साथ विंबलडन से बाहर - Ekhabri.com

सेरेना पहले दौर में हार के साथ विंबलडन से बाहर

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने 364 दिन बाद महिला सिंगल्स मुकाबले में वापसी की, लेकिन विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में ही हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। सेरेना के खेल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी तो ऐसा लगा कि वह बिलकुल भी लय में नहीं हैं जबकि कई मौकों पर उन्होंने ऐसा खेल दिखाया जैसे वह अपने 23वें ग्रैंडस्लैम खिताब के अभियान में आगे बढ़ेंगी। सेरेना ने अपना पिछला सिंगल्स मुकाबला विंबलडन में ही पिछले साल 29 जून को खेला था, लेकिन पहले सेट में ही चोटिल होने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था।
विंबलडन में सात बार की पूर्व चैंपियन 40 साल की सेरेना को विंबलडन में पदार्पण कर रही दुनिया की 115वें नंबर की खिलाड़ी फ्रांस की हारमोनी टेन ने पहले दौर के मुकाबले में 7-5, 1-6, 7-6 (10-7) से शिकस्त दी। यह मैच तीन घंटे और 14 मिनट तक चला। दूसरे दौर में टेन की भिड़ंत गुरुवार को 32वीं वरीय स्पेन के सारा सोरिबेस टोर्मो से होगी जिन्होंने पहले दौर में अमेरिकी क्वालीफायर क्रिस्टीना मैकहेल को 6-2, 6-1 से हराया।
पहले सेट में शुरुआती दो गेमों में पिछड़ने के बाद सेरेना ने शानदार रैली करके इस सेट में वापसी की, लेकिन वह टेन को इस सेट को जीतने से नहीं रोक पाईं। दूसरे सेट में सेरेना ने अपना पुराना अंदाज दिखाते हुए दमदार वापसी की। उन्होंने इस सेट में सिर्फ एक गेम गंवाया और यह सेट 6-1 से अपने नाम कर करके मैच को तीसरे सेट में धकेल दिया। तीसरे सेट में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और सेट का नतीजा टाई ब्रेकर में निकला जहां टेन ने बाजी मार ली।
सेरेना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पिछले साल की तुलना में मेरी यह ठीक शुरुआत है।” जब सेरेना से पूछा गया कि क्या यह उनके करियर का आखिरी मैच है तो उन्होंने कहा, ‘यह अभी भी सवाल बना हुआ है और मैं इसका उत्तर नहीं दे सकती क्योंकि मुझे इसके बारे में नहीं पता।” वहीं, 24 वर्षीय टेन कभी टीवी पर सेरेना के मैच देखती थीं और वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा यह पहला विंबलडन है। मैं बहुत ही खुश हूं। शानदार शुरुआत। जब मैंने ड्रा देखा तो मैं डर गई थी क्योंकि मेरी पहली ही भिड़ंत सेरेना से थी। वह दिग्गज हैं और मैं उन्हें पसंद करती हूं। मैं यह सोच रही थी कि मैं उनके विरुद्ध कैसे खेलूंगी।” मैच के दौरान सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स उनका हौसला बढ़ाने के लिए गेस्ट बाक्स में बैठी हुई थीं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *