Google Analytics Meta Pixel योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, यह जानने के लिए दूरस्थ वनांचलों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की: मुख्यमंत्री बघेल - Ekhabri.com

योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, यह जानने के लिए दूरस्थ वनांचलों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की: मुख्यमंत्री बघेल

पोंड़ी-बचरा में नवीन महाविद्यालय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, सहकारी बैंक, पुलिस चौकी, घनुहर नाले पर नया पुल और सकरिया में विद्युत सब स्टेशन की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात की शुरूआत ग्राम पोंड़ी-बचरा की देवगुड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना से की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर पोंड़ी-बचरा में उच्च शिक्षा के लिए नवीन महाविद्यालय, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पोंड़ी-बचरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, बैंकिंग सुविधा विस्तार के लिए सहकारी बैंक की शाखा, पुलिस सहायता केंद्र का पुलिस चौकी में उन्नयन, सु-व्यवस्थित आवागमन के लिए ग्राम मनसुख के पास घनुहर नाले पर नए पुल के निर्माण और ग्राम सकरिया में नवीन विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने की घोषणा। मुख्यमंत्री के ग्राम पोंड़ी-बचरा पहुंचने पर मांदर, नगाड़े की थाप और सेवा गीत की धुन पर स्थानीय नाचा दल ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। रेशम महिला समूह जामपारा की सदस्य अन्नपूर्णा सिंह ने मुख्यमंत्री को महिलाओं द्वारा टसर के धागों से बनी मलबरी कोसा की माला भेंट की। राजीव युवा मितान क्लब पोंड़ी के सदस्यों ने पारम्परिक खुमरी और कच्चे सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। भेंट मुलाकात के दौरान श्रीमती विमला श्याम ने राज्य सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने गीत से प्रभावित होकर उनकों बधाई व शुभकामनाएं दी।
ड़ी-बचरा में तेज बारिश के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा कर लोगों से मुलाकात का सिलसिला शुरू किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से आत्मीय चर्चा करते हुए बड़ी सहजता से राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि भेंट मुलाकात का मुख्य उद्देश्य ये जानना है कि लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसीलिए मैने प्राथमिकता से दूरस्थ वनांचलों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पोंड़ी-बचरा में तेज बारिश के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने चर्चा प्रारंभ करते हुए कहा कि कुछ सवाल मैं पूछूंगा कुछ सवाल आप लोग पूछिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने 98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है। इतनी मात्रा में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी पहले कभी नहीं हुआ था। सभी किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
सताक्षी की तारीफ करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की
कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों ने एक साथ वन अधिकार प्रमाण पत्र को दिखाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए श्री बालाराम ने कहा कि भारत सरकार खाद नहीं भेज रही है, मैंने 40 बोरा वर्मी कंपोस्ट खरीदा है। मुख्यमंत्री ने बालाराम को आश्वस्त करते हुए कहा कि गौठान के रूप में गांव-गांव में खाद की फैक्ट्री तैयार हो रही है। अब गांवों में भी जैविक खाद उपलब्ध होगी। खाद की समस्या नहीं होगी। मुख्यमंत्री को श्री राम नारायण ने बताया कि 90 क्विंटल गोबर बेचने पर उसे 18 हजार रूपए की आमदनी हुई हैं, इस पैसे को उसने अपनी बेटी की शादी में खर्च किया है। वे आगे भी गोबर बेचेंगे और खेती किसानी का विस्तार करेंगे। ग्राम पोंड़ी की कमला ने बताया कि वो गौठान में केंचुआ उत्पादन करती है, इससे उसे अब तक 5 लाख 25 हजार रूपए की आमदनी हैं। इसके अलावा कमला ने 3 सौ 80 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बेचकर 3.80 लाख रूपए की आय प्राप्त किया है। इसी पैसे से उसने व्यवसाय विस्तार कर बीज की दुकान खोली है। मुख्यमंत्री ने श्री राम नारायण और श्रीमती कमला बाई को व्यवसाय विस्तार के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।
-सताक्षी ने अंग्रेजी में दिए मुख्यमंत्री के सवालों के जवाब
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा सताक्षी से चर्चा की। मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ी में किए गए सवालों का जवाब सताक्षी ने अंग्रेजी में दिया। छात्रा के जवाब से मुख्यमंत्री प्रसन्न हुए और सताक्षी की तारीफ करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। सताक्षी ने कहा कि अन्य स्थानों पर भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से बाकी छात्रों को भी फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने वन अधिकार पट्टा के वितरण को लेकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों ने एक साथ वन अधिकार प्रमाण पत्र को दिखाते हुए अपनी खुशी जाहिर की। उल्लेखनीय है कि जिले में 17 हजार से ज्यादा वन अधिकार पट्टों का वितरण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चर्चा के पहले वहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। भेंट मुलाकात के दौरान संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *