दुर्ग। पतोरा की स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने गुलाबजल का उत्पादन आरंभ कर नई मिसाल अन्य समूहों के लिए कायम की है। परंपरागत उत्पादों के विक्रय के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है इसलिए उन्होंने बिल्कुल नये उत्पाद का चुनाव किया जिसका स्थानीय स्तर पर उत्पादन बिल्कुल नहीं है और लाजिस्टिक की वजह से यहां तक आने वाली सामग्री काफी महंगे दामों में स्थानीय उपभोक्ताओं को मिल पाती है। गुलाब जल के उत्पादन के बारे में और विक्रय के बारे में सोचना कठिन था यह संभव हो सका जिला प्रशासन द्वारा दिये गये प्रोत्साहन से।
एकता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष प्रेमलता साहू ने बताया कि जिला पंचायत के अधिकारियों ने हमें कहा कि हमें परंपरागत उत्पादों से परे ऐसे उत्पाद भी बनाना चाहिए जिनकी बाजार में बड़ी जरूरत हो। हमने उनसे सुझाव माँगे। उन्होंने कहा कि गुलाब जल, तुलसी अर्क और गौअर्क आदि का उत्पादन हो सकता है और सीमार्ट के माध्यम से इसकी बिक्री संभव है। जिला प्रशासन ने इसके लिए तकनीकी मदद भी देने की बात कही। फिर यह कार्य शुरू हो गया। प्रेमलता ने बताया कि हमारा गुलाबजल मार्केट के रेट से दस रुपए कम है और गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं है। सी-मार्ट के माध्यम से हम लोग इसकी बिक्री करेंगी।
जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। कोशिश यह है कि हर गौठान कुछ ऐसे उत्पादों का निर्माण करें जिनकी मार्केट में अच्छी माँग हो और स्थानीय स्तर पर इसका उत्पादन कम हो। पतोरा की महिलाओं ने गुलाबजल आदि वस्तुओं का उत्पादन शुरू किया है।
कास्मेटिक्स के बाजार में इसकी अच्छी माँग है। समूह की सदस्य द्रौपदी साहू ने बताया कि सी-मार्ट में इसका डिस्प्ले करेंगे। शहर में सबसे अच्छी जगह में हमारा उत्पाद बिकेगा। चूंकि हमने पैकिंग में और निर्माण में क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा है अतएव उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास सफल होगा। उल्लेखनीय है कि गुलाब जल के लिए गुलाब इन महिलाओं ने अपनी ही बाड़ी से लिए हैं।
गुलाब के पौधे इन्होंने लगाये हैं। अब चारागाह में भी बड़े पैमाने पर गुलाब के पौधे लगाने की तैयारी में समूह की महिलाएं हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर मीणा ने कल पतोरा में इन महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्य को देखा और सराहा। उन्होंने कहा कि नवाचार करने से और लगातार इस दिशा में बढ़ने से जरूर सफलता मिलती है। आजीविकामूलक गतिविधियों का जितना वैविध्य होगा, महिला समूहों की आय उतनी ही बढ़ेगी।
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...