Google Analytics Meta Pixel Ekhabri special story: पौधों का भी बनेगा सुपोषण कार्ड- कुपोषण दूर करने की अभिनव पहल करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना कोरिया - Ekhabri.com

Ekhabri special story: पौधों का भी बनेगा सुपोषण कार्ड- कुपोषण दूर करने की अभिनव पहल करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना कोरिया



मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से कुपोषित बच्चों की संख्या में 39 फीसदी की कमी

रायपुर। छत्तीसगढ़ का कोरिया जिला प्रदेश और संभवतः देश का पहला जिला बन गया है जिसने बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए पौधों को भी एक टूल के रूप में इस्तेमाल करने की पहल की है। इस नवाचार के तहत कुपोषित बच्चों के सुपोषण कार्ड में ही अब उसके यहां लगाए जा रहे मुनगे और पपीता के पौधों का भी नाम दर्ज होगा और इन पौधों के सुपोषण का आंकड़ा भी नियमित अंतराल में बच्चे की ग्रोथ के साथ दर्ज किया जाता रहेगा।

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की रहने वाली अंशिका की उम्र 03 साल 09 महीने है, लेकिन उसका वजन सिर्फ 10 किलो 800 ग्राम है। जबकि डाक्टर्स के अनुसार अंशिका की उम्र की बच्चियों का वजन 14 से 16 किलोग्राम तक होना चाहिए। दरअसल अंशिका कुपोषण का शिकार है और उसके माता पिता इस बात से चिंतित थे कि उनकी बेटी का पोषण स्तर कैसे बढ़ेगा।



अंशिका और उसके परिवार को ये न लगे कि उनकी बेटी बीमार है या फिर उसका विकास सही से नहीं हो रहा है इसके लिए कोरिया जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की शुरूआत की है। अंशिका के घर में ही पपीता और मुनगे का पौधा लगाया गया है । इन पौधों को परिवार के सदस्यों के नाम पर नामकरण किया गया है ताकि ये पौधे परिवार के सदस्य बन जाएं और बच्चे के साथ ही इनकी भी देखभाल हो।



खास बात ये है कि अंशिका के लिए बने सुपोषण कार्ड में इन पौधों का विवरण भी शामिल किया गया है और अंशिका के पोषण परिवर्तन के साथ ही इन पौधों के भी परिवर्तन की जानकारी इस कार्ड में एक साथ भरी जाएगी। कोरिया जिला छत्तीसगढ़ और संभवतः देश का पहला जिला है जहां कुपोषित बच्चे के साथ ही उसके घर में लगाए गए पौधों का भी सुपोषण कार्ड बनाया जा रहा है। सुपोषण कार्ड के एक हिस्से में पौधे की और दूसरे हिस्से में कुपोषित बच्चे की जानकारी दर्ज की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला में कुपोषण की दर को कम करने के लिए सुपोषण बाड़ी तैयार करने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों में ऐसे बच्चे जो कुपोषण की श्रेणी में है उनके घरों में मुनगा और पपीता के पौधे लगाए जा रहे हैं जो बच्चे के परिवार के सदस्य के रूप में नामित होंगे और कुपोषित बच्चे के साथ ही इन पौधों के भी पोषण स्तर की नियमित जांच की जाएगी।

Read Also  नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान



इस अभिनव पहल की शुरूआत कोरिया जिले के ओड़गी ग्राम पंचायत से की गई है। यहां कुपोषण की श्रेणी मे दर्ज बच्ची अंशिका के घर में संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव और जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने खुद पपीता और मुनगा का पौधा लगाकर इसकी शुरूआत की। मुनगा और पपीता के पौधों को पोषण स्तर बढ़ाने के मामले में काफी गुणकारी माना जाता है, इनके फायदों को देखते हुए ही इन्हें लगाने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। इस तरह से कुपोषित बच्चे के विकास के साथ ही पौधे का भी विकास होगा और घर में ही सुपोषण बाड़ी भी तैयार होती जाएगी।



राष्ट्रीय परिवार सर्वेक्षण-4 के अनुसार प्रदेश के 5 वर्ष से कम उम्र के 37.7 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना शुरू करने के बाद राज्य में अब तक लगभग 1 लाख 72 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त हो चुके हैं और कुपोषित बच्चों की संख्या में 39 प्रतिशत की कमी आई है। राष्ट्रीय परिवार सर्वेक्षण-5 के अनुसार भी राज्य में कुपोषित बच्चों की प्रतिशत घटकर 31.30 रह गया है जो राष्ट्रीय औसत 32.10 प्रतिशत से कम है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *