Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई से टीचरों की हड़ताल:नॉन टीचिंग स्टाफ भी आंदोलन में होंगे शामिल - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में 25 जुलाई से टीचरों की हड़ताल:नॉन टीचिंग स्टाफ भी आंदोलन में होंगे शामिल

 

 महंगाई भत्ते के लिए होगा आंदोलन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया। रायपुर में ली गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आंदोलन को लेकर अलग-अलग शिक्षक संगठनों के नेताओं ने एकता दिखाने की कोशिश की। सभी ने दावा किया कि पूरे प्रदेश के शिक्षक संघ के लोग इस आंदोलन में भाग ले रहे हैं। नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश प्रमुख विकास राजपूत ने कहा कि 25 जुलाई से सभी टीचर स्कूलों में तालाबंदी करेंगे। कोई काम नहीं करेगा। ब्लॉक लेवल पर धरना दिया जाएगा। इसमें नॉन टीचिंग स्टाफ भी शामिल हैं। ये हड़ताल अनिश्चित कालीन चलेगी। हम महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सिर्फ स्कूल से जुड़े 3 लाख से अधिक कर्मचारी इस आंदोलन के दौरान काम बंद कर देंगे।

इस वजह से बवाल

डीए व एचआरए के लिए हो रहे इस आंदोलन में, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे प्रदेश अध्यक्ष शालेय शिक्षक संघ, विकास राजपूत प्रदेश अध्यक्ष नवीन शिक्षक संघ, शिक्षक एलबी संवर्ग छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू ने सभी संघ के लोगों से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने की अपील की है। इन पदाधिकारियों ने बताया कि जनवरी 2020 का 4 %, जुलाई 2020 का 3 % में से 1 % मिलाकर सिर्फ 5 % मंहगाई भत्ता 1 मई 2022 से दिया गया है। वर्तमान में जुलाई 2020 का 2 %, जनवरी 2021 से 4%, जुलाई 2021 से 3 %, जनवरी 2022 से 3 % मिलाकर कुल 12 % मंहगाई भत्ता लंबित है, और कर्मचारियों को अभी भी 6वें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता मिल रहा है, जिसके कारण समस्त शासकीय कर्मचारियों को हर महीने लगभग 4000 से 14000 का नुकसान हो रहा है।

Read Also  कांग्रेस ने अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया

अन्य कर्मचारी संगठन 29 जुलाई तक करेंगे आंदोलन
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की तरफ से भी काम बंद करने का एलान कर दिया गया है। इसमें प्रदेश का हर सरकारी कर्मचारी भाग लेकर दफ्तर में होने वाले कामकाज से खुद को अलग रखेगा। फेडरेशन ने 25 से 29 जुलाई तक कलम बंद काम बंद हड़ताल का एलान कर दिया है। इन 5 दिनों में सरकारी दफ्तरों में कोई काम नहीं होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...