रायपुर। आदिवासी संस्कृति-परंपराएं, जो प्राचीनतम मानी जाती है, अब आधुनिक समाज में नए ट्रेंड या फैशन के रूप में अपना स्थान बना चुकी है। हम पाते हैं कि आदिवासी लोक नृत्य-गीत को जब मंच में प्रस्तुत किया जाता हैं तो सबसे अधिक पसंद किये जाते हैं, जिसे आज टैटू के रूप में युवक-युवती अपने शरीर के विभिन्न हिस्सों में टैटू बनवाते हैं वास्तव में वह आदिवासी समाज का गोदना का ही रूप है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज छिंदवाड़ा में कीर्तिश केयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। राज्यपाल ने इस अवसर पर के.के. फाउंडेशन के गोंडवाना आर्ट गैलरी एवं लोक बोली कार्यशाला का शुभारंभ किया।
विशेषज्ञों ने मवासी भाषा पर शोध कर शब्दकोष का निर्माण किया है, वह सराहनीय
राज्यपाल ने कहा कि गोंडी, मवासी और खड़ी बोली पर आधारित यह कार्यशाला हमारे बोली भाषााओं को संरक्षित करेगी। मैंने इस कार्यशाला में देखा कि विशेषज्ञों ने मवासी भाषा पर शोध कर शब्दकोष का निर्माण किया है, वह सराहनीय है। यदि हम प्राथमिक शिक्षा स्थानीय भाषा देंगे तो तभी वह अधिक ग्राह्य होगी। यदि शिक्षक जनजातीय क्षेत्रों में बच्चों से उन्हीं की बोली-भाषा में बात करेगा और शिक्षा देगा तो बच्चे उस विषय को अधिक अच्छे ढंग से समझ पाएंगे। राज्यपाल ने जनजातीय क्षेत्रों में स्थानीय भाषाओं के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति तथा बैकलाग के पदों में स्थानीय बोली-भाषाओं के जानकार शिक्षकों का कोटा निर्धारित करने का सुझाव दिया।
आदिवासी समाज के हाथों में जन्मजात हूनर होता
राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी समाज के हाथों में जन्मजात हुनर होता है। वे किसी भी वस्तु को जब कलाकृति का रूप देते हैं तो जैसे उसमें जान आ जाती है, परन्तु उन कलाकारों को उनके कलाकृतियों का वास्तविक मूल्य नहीं मिल पाता है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उसकी कीमत हजारों-लाखों में होती है। ट्राईफेड द्वारा ऐसे कलाकारों के उत्पादों को बेचे जाने के लिए विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आत्मनिर्भर भारत का नारा दिया है, जिसके तहत उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री का यह सपना हम सबके प्रयासों से ही साकार होगा। राज्यपाल ने इस अवसर पर आदिवासी लोक कला पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और कलाकारों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर महापौर कांता सदारंग, समाज सेवी डब्ल्यू. एस. ब्राउन, पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह, दौलत सिंह ठाकुर, सत्येन्द्र ठाकुर, भजन लाल थोपड़े, दिनेश भक्त, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य अमिताभ पाण्डे उपस्थित थे।
*
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...